Aaj Ka Meen Rashifal: रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता, रुके हुए काम होंगे पूरे, जानें मीन राशि वालों के लिए आज कैसा रहेगा दिन

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 05 October 2025: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम लेकर आएगा. 05 अक्टूबर 2025 को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार से रहेगी, उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया, जानें सब…

Aaj ka Meen Rashifal 05 October 2025: आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा. आज का दिन नई योजनाओं और पुराने कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल रहेगा. आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे, जिससे वरिष्ठों की नजर में आपकी स्थिति मजबूत होगी.

मीन राशि वालों को व्यापार में आज कुछ नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं, लेकिन किसी भी नए निवेश से पहले पूरी तरह सोच-विचार करना जरूरी रहेगा. उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज ने कहा कि 05 अक्टूबर मीन राशि के जातकों के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम करने और समझदारी से फैसले लेने का दिन रहेगा.

करियर और व्यापार राशिफल
आज मीन राशि के जातकों के लिए करियर के क्षेत्र में काफी शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे. जिस भी क्षेत्र में हाथ डालेंगे, सफलता अवश्य मिलेगी. आत्मविश्वास के साथ आज आगे बढ़ेंगे तो पुराने रुके हुए कार्य आज संभवतः पूर्ण हो जाएंगे. वहीं अगर व्यापार की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहने वाला है. मित्रों की सहायता से आज व्यापार के प्रति कोई नया ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे.

स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का हाल
आज मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. व्यर्थ का तनाव लेने से आज बचना चाहिए. साथ ही छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव के लिए पौष्टिक आहार लेना आवश्यक होगा. वहीं आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखना आवश्यक होगा. साथ ही पुराना अटका हुआ धन मिलने के प्रबल योग्य बन रहे हैं.

शिक्षा और लव लाइफ का हाल
आज मीन राशि के जातकों के लिए शिक्षा की दृष्टि से दिन मिला-जुला रहेगा. सहयोगी मित्र नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे. लेकिन हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे. इसलिए व्यर्थ का तनाव लेने से बचें. वहीं अगर लव-लाइफ की बात करें तो आज प्यार और रिश्तों में दिन बड़ा अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. साथ ही वैवाहिक जीवन के जातक का दिन परिवार के साथ बितेगी.

मीन राशि वाले जरूर करें यह उपाय
मीन राशि के जातक जो दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए आज के दिन भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें. और गरीबों में सूर्य से संबंधित वस्तुओं जैसे गेहूं, गुड़, नारंगी फूल, चंदन की लकड़ी का दान वितरण करें, जिससे आज का दिन बेहतरीन हो सके.

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

आज का मीन राशिफल: रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता, रुके हुए काम होंगे पूरे, जानें…

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *