Last Updated:
सुबह खाली पेट फल का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. यह शरीर में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स की पूर्ति करता है, जिससे दिन भर शरीर में एनर्जी और स्फूर्ति बनी रहती है. हालांकि, सुबह खाली पेट इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ विशेष फल और भी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
एक स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन फल का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. डॉक्टर के मुताबिक, सीजन के अनुसार हर दिन एक फल शरीर को कई तरह के रोगों से दूर रखता है. फलों में कई तरह के जरूरी न्यूट्रिशंस होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी होते हैं.

आमतौर पर फल का सेवन सलाद, जूस या शेक के रूप में किया जाता है, लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिनका सेवन सुबह खाली पेट बेहद फायदेमंद होता है. रोजाना सुबह की डाइट में इन फलों को जोड़ना कई तरह के गंभीर रोगों से बचाव में भी मददगार साबित हो सकता है.

डॉक्टरों के अनुसार सुबह खाली पेट सेब का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह फल कई तरह के जरूरी न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. पेट पूरी तरह खाली होने पर फलों में मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स को शरीर अच्छी तरह से अवशोषित करता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है.

खाली पेट अमरूद का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है. इससे पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और शरीर को विटामिन और न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं. फलों में कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है.

इसके अलावा सुबह खाली पेट जामुन का भी सेवन किया जा सकता है. इस फल में जरूरी न्यूट्रिएंट्स के साथ-साथ फाइबर की मात्रा भी मौजूद होती है, जिससे शरीर की पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और शरीर दिन भर एनर्जेटिक रहता है.

हालांकि, अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं, तो कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए, जैसे तरबूज, लीची, केला, आम और अंगूर. डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फल नुकसानदायक हो सकते हैं.

हालांकि, अगर आप डायबिटीज के पेशेंट हैं, तो कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए, जैसे तरबूज, लीची, आम और अंगूर. डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फल नुकसानदायक हो सकते हैं.