कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज से लेकर कैंसर तक….लहसुन के ये फायदे कर देंगे हैरान, रोजाना ऐसे करें सेवन

Last Updated:

Lahsun Ke Fayde: लहसुन में एलिसिन, सल्फर कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इम्यूनिटी, हृदय, ब्लड शुगर, कैंसर, पाचन, त्वचा और वजन घटाने में लाभकारी हैं, डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने बताया.

बलिया: भोजन के स्वाद को बढ़ाने वाला लहसुन अनेक रोगों से बचाव करने के साथ स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक होता है. जी हां इसमें एलिसिन, सल्फर कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे अनेकों तत्व पाए जाते हैं, जो इसके औषधीय गुणों को संपूर्ण बनाते हैं. आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा दोनों ही इसके फायदों का वर्णन करते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, लहसुन का नियमित सेवन करने से इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि, लहसुन सर्दी-जुकाम जैसे सामान्य संक्रमणों से बचाता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से साफ करते हैं और रोगों से लड़ने की ताकत प्रदान करने में मदद करते हैं. यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी और गुणकारी है.

लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम कर रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है. इसके अलावा, लहसुन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करता है और टाइप-2 डायबिटीज़ यानी शुगर में इंसुलिन की संवेदनशीलता को सुधारने में बहुत कारीगर है. इसका सेवन करने से कैंसर की संभावना को कम किया जा सकता है. इसमें सल्फर युक्त तत्व खासतौर पर पेट और कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिम को कम करने में सक्षम है.

लहसुन पाचन तंत्र को सुधारने के साथ आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन, जोड़ों के दर्द और गठिया जैसी समस्याओं में राहत देते हैं. यह त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं. वजन घटाने और प्रजनन क्षमता सुधारने में भी लहसुन उपयोगी माना गया है. इसमें थर्माेजेनिक तत्व शरीर की चयापचय क्रिया को तेज कर वसा को कम करता हैं.

लहसुन के सेवन करने के सही तरीके की बात करें, तो इसको कच्चा खाना, पानी के साथ या सरसों के तेल में पकाकर उपयोग करना बहुत उपयोगी होता है. यह न केवल एक मसाला है, बल्कि एक प्राकृतिक औषधि भी है. हालांकि, किन्हीं परिस्थितियों में यह हानिकारक भी हो सकता है, इसलिए आयुर्वेद एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इसका औषधिय उपयोग करें.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज से लेकर कैंसर तक….लहसुन के ये फायदे कर देंगे हैरान

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *