आज हम बात करने वाले हैं एक ऐसे विषय पर, जो हर घर में ज़रूरी है. पूजा के बर्तन कैसे साफ करें. कई बार हमारे पूजा के चांदी या पीतल के बर्तन समय के साथ काले पड़ जाते हैं या उन पर पीली परत जम जाती है. ऐसे में सवाल उठता है कि कौन-सा तरीका सबसे असरदार है? क्या टूथपेस्ट सही है? या बेकिंग सोडा बेहतर है? या फिर हमारे घर की परंपरा में इस्तेमाल होने वाली विभूति?
तो चलिए, जानते हैं कि कौन-सा तरीका सबसे बढ़िया काम करता है.
सबसे पहले बात करते हैं टूथपेस्ट की टूथपेस्ट में माइल्ड एब्रेसिव (abrasive) एजेंट्स होते हैं जो हल्की धूल, मैल और दाग को आसानी से साफ कर देते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल:
बर्तन पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं,
एक पुरानी टूथब्रश या मुलायम कपड़े से रगड़ें,
5 मिनट छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें.
चांदी के बर्तनों के लिए बढ़िया
महक भी अच्छी आती है
नुकसान:
पीतल या कांसे के लिए ज़्यादा असरदार नहीं होता
बहुत ज़्यादा रगड़ने से चमक कम हो सकती है
अब बात करते हैं बेकिंग सोडा की, जो एक नेचुरल क्लीनर है. ये जिद्दी दाग और पुरानी मैल को हटाने में काफी असरदार होता है.
कैसे करें इस्तेमाल:
बर्तन पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें
उस पर नींबू का रस डालें
थोड़ी देर झाग बनने दें, फिर स्क्रब करें
पानी से धोकर कपड़े से सुखा लें
फायदे:
पीतल और कांसे के बर्तनों के लिए बेहतरीन
केमिकल फ्री और सुरक्षित
नुकसान:
चांदी के बर्तनों पर ज्यादा जोर लगाने से स्क्रैच आ सकते हैं.
अब बात करते हैं पारंपरिक तरीके की विभूति, जिसे भभूत भी कहा जाता है. ये एक धार्मिक राख होती है, जिसका इस्तेमाल प्राचीन समय से पूजा बर्तनों को चमकाने में होता रहा है.
कैसे करें इस्तेमाल:
सूखे बर्तन पर विभूति लगाएं
हाथ या सूती कपड़े से रगड़ें
फिर साफ कपड़े से पोंछ लें
फायदे:
पूरी तरह प्राकृतिक
पूजा के बर्तनों के लिए पवित्र और परंपरागत तरीका
चांदी और तांबे दोनों पर काम करता है
नुकसान:
बहुत जिद्दी दाग पर असर कम हो सकता है
गीले बर्तनों पर असरदार नहीं
सबसे असरदार तरीका कौन-सा?
तीनों तरीकों को देखने के बाद हम कह सकते हैं:
चांदी के बर्तनों के लिए – टूथपेस्ट और विभूति
पीतल/कांसे के लिए – बेकिंग सोडा और नींबू
परंपरागत तरीके से सफाई पसंद हो – विभूति सबसे अच्छा है
टिप्स:
बर्तन धोने के बाद तुरंत सूखा लें, हफ्ते में एक बार सफाई करें तो बर्तन हमेशा चमकते रहेंगे. कैमिकल क्लीनर से बचें, खासकर पूजा के बर्तनों में.
.