Last Updated:
Patna New Commissioner: बिहार चुनाव से पहले बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादल हुआ है. बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर के पद पर अनिमेष कुमार परासर को नियुक्त किया है.
बिहार चुनाव से पहले बिहार में कई आईएएस अधिकारियों का तबादल हुआ है. बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव करते हुए पटना प्रमंडल के नए कमिश्नर के पद पर अनिमेष कुमार पराशर को नियुक्त किया है.

अनिमेष कुमार पराशर पटना कमिश्नर के साथ-साथ बिहार राज्य निर्माण विकास निर्माण निगम (बुडको) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे. इसके पहले लंबे समय से पटना नगर निगम के कमिश्नर के पद पर काम कर रहे थे.

अनिमेष कुमार पराशर 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दूरस्थ नवाडीह गांव में इनका जन्म हुआ. इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही पूरी की. बारहवीं की पढ़ाई जिले के चर्चित कॉलेज सिन्हा कॉलेज से पूरी की. ढ़ाई के साथ-साथ अनिमेष सोचने और गहराई से समझने की आदत थी. इनका अंदाज खुशमिजाज है. बचपन से ही नींद बहुत प्यारी है.

गांव के एक साधारण स्कूल से निकलकर अनिमेष ने IIT की कठिन परीक्षा पास की और IIT खड़गपुर में दाखिला लिया. वहां पढ़ाई के दौरान उन्होंने महसूस किया कि असली संतोष सिर्फ़ व्यक्तिगत सफलता में नहीं, बल्कि समाज की सेवा में है. कॉरपोरेट सेक्टर की चमक-दमक छोड़कर उन्होंने देश की सेवा का रास्ता चुना.

आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र रहे अनिमेष कुमार पराशर ने 2010 में प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में 30वीं रैंक हासिल कर सुर्खियां बटोरी थीं. सबसे पहले इनका चयन भारतीय वन सेवा के लिए हुआ था लेकिन इन्होंने अपनी मेहनत से सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएएस बनें.

IAS बनने के बाद अनिमेष ने बिहार के कई जिलों और विभागों में काम किया. वे जहां भी रहे, अपने अलग अंदाज से पहचाने गए. फिलहाल वे पटना नगर निगम के आयुक्त और बुडको प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे थे.

पटना को चका चक बनाने के लिए इनके द्वारा चलाए अभियान की देश भर में चर्चा होती है. स्वच्छता, शहरी विकास और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में इन्होंने कई प्रयोग किए. इनके पहल से पटना नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली.
.