दामाद ने सास की स्कूटी को लगा दी आग, पत्नी घर वापस नहीं आई तो निकाला गुस्सा

Last Updated:

Gwalior News: एमपी के ग्वालियर में एक गुस्साए दामाद ने अपनी सास की स्कूटी में आग लगाई और वहां से फरार हो गया. इस मामले में पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

ख़बरें फटाफट

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक गुस्साए दामाद ने अपनी सास की स्कूटी में आग लगाई और वहां से फरार हो गया. दरअसल, आरोपी अपनी पत्नी के ससुराल न आने से नाराज था. क्योंकि आरोपी दामाद पहले पत्नी को मायके लेने पहुंचा था. वहीं, पत्नी के घरवालों ने जब उसे दामाद के साथ नहीं भेजा तो इस बात से वह काफी नाराज हो गया. आरोपी ने मौका पाकर सुबह के समय उनके घर के बाहर खड़ी सास की स्कूटी को आग के हवाले कर दिया. इस घटना को अंजाम देकर वह वहां से भाग निकला. घऱवालों ने इस घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी, फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

कहां का है पूरा मामला?
यह घटना झांसी रोड़ थाना के आदिवासी मोहल्ला की है, जहां आरोपी ने सास की स्कूटी में आग लगा दी और मौके से भाग निकला. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है. घरवालों ने झांसी रोड़ पुलिस थाने जाकर दामाद रवि आदिवासी पर केस दर्ज कराया है.

पत्नी को न भेजने से नाराज था आरोपी
आपको बता दें, आरोपी दामाद अपनी पत्नी को लेने उसके घर गया था, लेकिन उसकी सास ने अपनी बेटी को दामाद के साथ नहीं भेजा. इस बात से गुस्साए दामाद ने अगली सुबह 4:00 बजे जाकर सास की स्कूटी में आग लगाई. फिर वहां से फरार हो गया. पत्नी के घरवालों ने इस बात की जानकारी पुलिस में दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दामाद ने सास की स्कूटी को लगा दी आग, पत्नी घर वापस नहीं आई तो निकाला गुस्सा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *