Last Updated:
Flu Shot to Prevent Seasonal Infections: बदलते मौसम में फ्लू का खतरा तेजी से बढ़ता है, जिससे बुखार, जुकाम और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं. डॉक्टर्स के अनुसार फ्लू वैक्सीन लगवाने से इनफ्लुएंजा वायरस से बचा जा सकता है और आपकी इम्यूनिटी बदलते मौसम में भी बूस्ट हो सकती है. यह वैक्सीन हर साल लेने की सलाह दी जाती है.
Facts About Flu Vaccine: नवरात्रि के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आता है. अब मौसम सुबह और शाम को हल्का ठंडा होने लगा है. बदलते मौसम के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. बरसात के बाद और सर्दियों की शुरुआत में फ्लू यानी इनफ्लुएंजा वायरस तेजी से फैलता है. फ्लू की चपेट में आने से सर्दी, जुकाम, बुखार, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसी समस्याएं कॉमन हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप फ्लू से बचाव चाहते हैं, तो सबसे असरदार तरीका फ्लू वैक्सीन लगवाना है. यह वैक्सीन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है और शरीर को वायरस से लड़ने के लिए तैयार करती है.
डॉक्टर ने बताया कि फ्लू वैक्सीन शरीर में एंटीबॉडी बनाने में मदद करती है, जो वायरस के खिलाफ रक्षा करती है. यह वैक्सीन हर साल अपडेट होती है, क्योंकि फ्लू वायरस बार-बार अपना रूप बदलता है. इस वैक्सीन की हर साल एक डोज लेनी चाहिए. जब मौसम बदल रहा हो, तब यह वैक्सीन लगवा लेनी चाहिए. यह आपको गंभीर संक्रमण और हॉस्पिटल में भर्ती होने से बचा सकती है. वैसे तो हर किसी को फ्लू वैक्सीन लगवानी चाहिए, लेकिन 6 महीने से बड़े बच्चे, गर्भवती महिलाएं, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग, शुगर, अस्थमा, दिल या किडनी रोग से पीड़ित लोग और हेल्थकेयर वर्कर्स को यह वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए.
एक्सपर्ट की मानें तो फ्लू वैक्सीन साल में एक बार लगाई जाती है और इसका सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर के बीच माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मौसम में बदलाव होता है. आप यह वैक्सीन अपने नजदीकी डॉक्टर, सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में लगवा सकते हैं. यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित होती है और इसके साइड इफेक्ट बहुत हल्के जैसे हल्का बुखार या हाथ में सूजन हो सकते हैं. वैक्सीन के फ्लू से बचने के लिए बार-बार हाथ धोएं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें, पानी खूब पिएं और पोषण युक्त आहार लें और पूरी नींद लें, ताकि इम्यूनिटी मजबूत रहे.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें