रात में दूध पीना….. सेहत के लिए वरदान या नुकसान? जानें सच

Last Updated:

हल्दी दूध को आयुर्वेद में स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय पेय माना जाता है. रात में सोने से पहले इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं, जैसे इम्युनिटी मजबूत होना, अच्छी नींद आना, पाचन तंत्र का सही रहना और हड्डियों को मजबूत बनाए रखना. यह न केवल थकान दूर करता है, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार होता है.

दूध हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आमतौर पर सभी घरों में लोग सोने से पहले दूध का सेवन जरूर करते हैं, क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ ही कई तरह के रोगों से दूर रखने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने का काम करता है.

LOCAL 18

कई लोग सिर्फ दूध का ही सेवन करते हैं, जबकि चिकित्सकों का मानना है कि दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करने से यह हमारे शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है. इससे हमारे शरीर को नई ऊर्जा मिलती है, जो इसे फिट और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है.

LOCAL 18

यदि हम सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे हमारे शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है. विदित हो कि हल्दी में मुख्य रूप से यौगिक करक्यूमिन पाया जाता है, जो शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा को मजबूत करने में सहायक होता है.

LOCAL 18

रोज शाम को हल्दी दूध का सेवन करने से हमारा शरीर कई बीमारियों जैसे खांसी, जुकाम और सर्दी से बचता है. वहीं इसमें पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारी त्वचा को तरोताज़ा बनाए रखने के साथ-साथ त्वचा संबंधी बीमारियों से भी बचाने में कारगर होते हैं.

LOCAL 18

आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि हल्दी दूध का सेवन करने से हमारा दिमाग भी तरोताजा रहता है. साथ ही, शरीर की सूजन और हृदय संबंधी बीमारियों से बचाने में यह एक औषधीय का काम करता है. इसलिए रोज सोने से पहले इसका सेवन जरूर करना चाहिए.

LOCAL 18

रोजाना शाम को सोने से लगभग 1 घंटे पहले एक गिलास गरम दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर इसका सेवन करें, जिससे आपको पूरे दिन की शारीरिक थकान से राहत मिलेगी. साथ ही, इससे आपको अच्छी नींद भी आएगी.

LOCAL 18

रात में सोने से पहले हल्दी दूध का सेवन करने से हमारे शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है, अच्छी नींद आती है, पाचन तंत्र सही रहता है, हड्डियां मजबूत होती हैं और बॉडी को डिटॉक्स करने में भी हल्दी दूध सहायक होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रात में दूध पीना….. सेहत के लिए वरदान या नुकसान? जानें सच

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *