MP News Live 02 October: CM मोहन यादव का आज का दौरा, भोपाल से इंदौर होते हुए दिल्ली तक व्यस्त शेड्यूल

MP LIVE: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है. सुबह से लेकर देर शाम तक वे राजधानी भोपाल से इंदौर और फिर दिल्ली तक कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

सुबह भोपाल में कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री सीएम हाउस में होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इसके बाद दोपहर 1:20 बजे वे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

भोपाल से इंदौर
मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे.

दोपहर 2:30 बजे वे इंदौर के नेहरू नगर पुलिस लाइन पहुँचकर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इसके बाद 3:45 बजे मुख्यमंत्री नेहरू पार्क में होने वाले स्वच्छता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे.

शाम को दिल्ली रवाना
मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे इंदौर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

शाम 5:55 बजे वे दिल्ली पहुँचेंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी करेंगे.

पूरा दिन रहेगा व्यस्त
मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम धार्मिक आस्था, स्वच्छता और राजनीतिक मुलाकातों से भरा हुआ है. सुबह भोपाल में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियाँ, दोपहर में इंदौर में शस्त्र पूजन व स्वच्छता कार्यक्रम और फिर शाम को दिल्ली में पार्टी और मंत्रियों से चर्चा—यानी पूरा दिन बेहद व्यस्त रहेगा.

October 2, 2025 09:12 IST

आरएसएस का पथ संचलन कार्यक्रम आज

आरएसएस का पथ संचलन कार्यक्रम कोटरा सुल्तानाबाद स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर शास्त्र पूजन भी होगा. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल शामिल होंगे. कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के सदस्यों द्वारा सड़कों पर पथ संचलन किया जाएगा, जिसमें संगठन की एकता और अनुशासन प्रदर्शित करने का उद्देश्य होगा.

October 2, 2025 08:46 IST

बैतूल: प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल आएंगे बैतूल

आज प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बैतूल आएंगे. भावांतर योजना को लेकर कलेक्टर सभागृह में बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें योजना पर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी. यह बैठक दोपहर 1 बजे से शुरू होगी. इसके पश्चात मंत्री शाम को दशहरा उत्सव में भी शामिल हो सकते हैं.

October 2, 2025 08:43 IST

भोपाल में कार ने मारी बाइक को टक्कर

सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई. यह परिवार तरावली मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था, जहां वे दुर्गा नवमी की पूजा के लिए गए थे. हादसा बैरसिया रोड पर हुआ जब कार चालक ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी. घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया.

October 2, 2025 08:11 IST

भोपाल में सुबह अज्ञात युवकों ने किया रावण दहन

राजधानी में सुबह अज्ञात युवकों ने रावण का दहन किया. बाग मुगालिया इलाके में युवकों ने रावण को जलाकर फरार हो गए. समिति ने डायल 112 को सूचना दी. सुबह 6 बजे ग्राउंड में खड़े रावण में आग लगाने के बाद युवक भाग गए. आज रात को रावण का दहन किया जाना था.

October 2, 2025 07:53 IST

हरदा: ढाबे से काम कर लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर

छिपानेर रोड पर बीती रात ढाबे से काम कर लौट रहे बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे युवक के पैर कुचल गए. घायल युवक धर्मेंद्र मीणा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसके दोनों पैर काटने पड़े. उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया. धर्मेंद्र अपने परिवार में अकेला कमाने वाला व्यक्ति है. पिता के लकवाग्रस्त होने के बाद से परिवार की सारी जिम्मेदारी धर्मेंद्र पर थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

October 2, 2025 07:47 IST

उज्जैन में पत्नी से मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मामला

उज्जैन मक्सी रोड पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई के खिलाफ उनकी पत्नी ने नागझिरी थाने में मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. पत्नी ने आरोप लगाया है कि गमरसिंह मंडलोई दहेज में मायके से कार लाने के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं. तीन दिन पहले उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद पत्नी ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी और नागझिरी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.

October 2, 2025 07:04 IST

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *