Last Updated:
Agra News: दीपावली पर घर में इस्तेमाल होने वाले हर रोज के सामान को अच्छे से साफ किया जाता है. इसमें मुख्य है गैस चूल्हा. दरअसल, गैस चूल्हा वैसे तो महिलाएं रोज साफ करती ही है, लेकिन दिवाली से पहले इसको पुरी तरह से साफ किया जाता है.
दीपावली का त्यौहार अब बेहद नज़दीक है. दीपावली से पहले हर कोई अपने घर की साफ सफाई करता है. लोग साल भर की सफाई दिवाली से पहले करते हैं. लोग घर के कोने कोने को साफ करते है. ऐसे में पंखो पर जमी गंदगी और काई को भी साफ किया जाता है. पंखों (फैन) को साफ करने के लिए मार्केट से मिलने वाला कोलीन कारगर साबित होता है. एक्सपर्ट बताते है कि फैन की पँखड़ी को खोलकर उसे घर में इस्तेमाल होने वाले सर्फ से भी साफ किया जा सकता है. इससे घरेलू उपाय से पंखा नया दिखने लगता है. एक्सपर्ट यह भी कहते है कि फैन के डैने साफ करते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करना चाहिए अन्यथा पाखंड़ियों पर स्क्रच आ सकते है. उन्होंने बताया कि ज्यादा ताकत से पँखड़िया टेढी भी हो सकती है इसलिए हल्के हाथों का ही इस्तेमाल करें. दिवाली पर इस उपाय से आपके घर के पंखे एकदम चमक उठेंगे.

दीपावली से पहले लोग अपने घरों में इस्तेमाल होने वाले हर एक सामान को साफ करते है ऐसे में फ्रिज सबसे गंदा हो जाता है, क्यूंकि इसमें रोजाना सब्जी और अन्य सामान रखा जाता है. दिवाली से पहले इसे साफ किया जाता है. एक्सपर्ट बताते है कि फ्रिज को साफ करने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है. उन्होंने बताया है कि फ्रिज साफ करने से पहले करीब एक घंटे पहले इसका पॉवर ऑफ़ कर दें, जिससे इसमें जमी बर्फ पिघल जाए. फ्रिज में रखा सारा सामान बाहर निकाल लें और फ्रिज को पुरा खाली कर लें. फ्रिज खाली होने के बाद हल्के हाथों से उसकी ट्रे, सब्जी रखने वाली डलिया और होल्डर निकाल लें. इन सभी को आसानी से किसी भी लिक्विड से साफ कर सकते है. इसके लिए घरों में इस्तेमाल होने वाला सर्फ भी लिया जा सकता है. एक्सपर्ट का कहना है कि फ्रिज के पीछे के हिस्से में जहाँ तार और मोटर होती है वहाँ पानी जाने से बचाव करें. अंदर के हिस्से को गीले कपड़े से धीरे धीरे साफ करें इससे फ्रिज में जमी गंदगी साफ होने लगेगी. उसके बाद साफ सूखे कपड़े से अंदर फ्रिज में एक कोट कपड़ा लगा दें जिससे फ्रिज चमक उठेगा. ट्रे और होल्डर आदि सुख जाने के बाद उन्हें फ्रिज में सेट कर दें. फ्रिज पुरा सुख जाने के बाद उसकी पॉवर ऑन कर दें और आपका फ्रिज एकदम नया दिखने लगेगा.

दीपावली पर घर में इस्तेमाल होने वाले हर रोज के सामान को अच्छे से साफ किया जाता है. इसमें मुख्य है गैस चूल्हा. दरअसल, गैस चूल्हा वैसे तो महिलाएं रोज साफ करती ही है, लेकिन दिवाली से पहले इसको पुरी तरह से साफ किया जाता है. इसे साफ करने के लिए सबसे पहले गैस को बंद कर दें जिससे कोई घटना ना हो. इसके बाद कोलीन या कोई भी सॉल्यूशन गैस चूल्हे पर डाल दें और साफ कपडे से पोछ दें. एक्सपर्ट कहते है कि इसे घर बैठे कुछ नुस्खे से भी आसानी से साफ किया जाता है. घर में इस्तेमाल होने वाला बेकिंग सोडा गैस चूले पर पेस्ट बना कर छिड़क दें. 4 से 5 मिनट तक इसे डला रहने दें उसके बाद गीले कपड़े से इसे साफ कर दें. इससे चूल्हा फिर से नया सा दिखने लगेगा और इसमें ज्यादा लागत भी नहीं आएगी. गैस चूल्हे को साफ करने के दौरान उस पर लगे पाइप को भी उसी कपड़े से साफ कर सकते है. दरअसल, पाइप पर आई काई इससे हट जाती है और वह साफ दिखने लगता है.

दीपावली का त्यौहार है ऐसे में साफ सफाई महिलाओ के लिए एक चिंता बनी रहती है. इन दिनों घर की महिलाएं अपने घर को चमचमा बनाने में जुटी रहती है. घर में लगने वाली चिमनी सबसे ज्यादा गन्दी हो जाती है, उसकी वजह है खाना बनाते समय उसमें ऑइल का चिपक जाना. एक्सपर्ट बताते है कि चिमनी को साफ करने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा से आसानी से साफ किया जा सकता है. एक कप में 100 ग्राम बेकिंग सोडा और उसमें दो नींबू के रस को निचोड़ दिया जाए. एक्सपर्ट कहते है कि यदि उसमें एक पैकट इनो और मिला लिया जाये, तो चिमनी साफ करने में कम मेहनत लगेगी. इन तीनों को मिलाकर पेस्ट बना कर उसे चिमनी में लगी गंदगी वाली जगह पर लगा दें. करीब 5 मिनट तक उसे लगा रहने दें उसके बाद साफ गीले कपड़े से साफ करना शुरू कर दें. धीरे धीरे चिमनी पर जमी गंदगी साफ होने लगेगी. इस उपाय को दो बार करने से चिमनी एक दम साफ हो जाएगी और घर में खाना बनाते समय जमा होने वाला धुआँ बिल्कुल नहीं रहेगा. इस आसान उपाय को कोई भी घर बैठे आराम से कर सकता है…

दिवाली के त्यौहार पर होने वाली साफ सफाई में घर के वाशवेशन, और बाथरूम को महिलाएं बेहद खास तौर पर साफ करती है. दरअसल, वाशबेसिन और वाशरूम सबसे ज्यादा गंदे होते है. एक्सपर्ट बताते है कि इन्हे घर बैठे कुछ नुस्खे से साफ कर सकते है. घर में लगे वाशवेशन पर लाल और पिले धब्बे लग जाते हैं जो आसानी से साफ नहीं हो पाते है. एक्सपर्ट बताते है कि वाशवेशन साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और उसमें नींबू का रस मिलाकर लगाने से इसमें चमक आ जाती है. वाशवेशन में जमे गंदे डब्बो को इस उपाय से आसानी से हटाया जा सकता है. एक्सपर्ट ने कहा कि बेकिंग सोडा लगाने के बाद घर में कोई भी ख़राब ब्रस से इसे रगडने से जमे सभी प्रकार के डब्बे और गंदगी को साफ कर सकते है. हालांकि, इसे साफ करने के लिए मार्केट में भी कई सोल्यूशन उपलब्ध है. लेकिन इन्हे घर में ही इस्तेमाल होने वाले कुछ उपायों से साफ किया जा सकता है. इन उपायों से एक बार फिर आपका वाशबेसिन नया और चमकदार बन सकता है.
.