Home Remedies For Acidity Problem: आजकल जल्दबाजी का खानापान सेहत बिगाड़ रहा है. इससे लोगों को पेट से सम्बंधित कई समस्याएं हो रही हैं. एसिडिटी इनमें से एक है. इसको आम बोलचाल में गैस या कब्ज भी कहा जाता है. यह दिक्कत तब होती हैं जब देर तक बैठकर काम करना, ज्यादा तीखा, खट्टा और मसालेदार भोजन करना, देर रात तक जागते रहना. बता दें कि, तीखा या मसालेदार चीजें ज्यादा खाने से जरूरत से ज्यादा पेट फूल जाता है. इसका कारण, नाभि के ऊपरी हिस्से में एसिड बनने लगता है, जिससे वहां जलन पैदा होने लगती है. धीरे-धीरे ये एसिड गले में आ जाता है, जिससे खट्टी डकारें आनी शुरू हो जाती हैं. यदि आपको भी इस तरह की परेशानी है तो कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय और कैसे करते हैं बीमारी पर असर.
सौंफ पानी पीएं: खाना खाने के बाद सौंफ पानी पीने से एसिडिटी नहीं होती है. आप चाहें तो सौंफ को सीधे चबाकर या इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं. बता दें कि, सौंफ पेट में ठंडक पैदा करके एसिडिटी को कम करता है.
नींबू पानी पीएं: इसके अलावा नींबू पानी में थोड़ी शक्कर मिलाकर पीने से भी एसिडिटी में राहत मिलेगी. यदि इसका हम लंच से समय इसका सेवन करते हैं तो ज्यादा लाभ होगा. यह पानी पेट को तमाम इन्फेक्शन्स से भी बचाता है.
जीरे पानी पीएं: जीरे में प्राकृतिक तेल होता है, जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित कर पाचन को बढ़ाते हैं. इसके लिए एक चम्मच जीरे को 10 से 15 मिनट के लिए दो कप पानी में उबाल लें. जब जीरा पानी में घुल जाए तो पानी को ठंडा कर लें. इस पानी को छानकर दिन में तीन बार भोजन करने के बाद पीएं.
अजवाइन पानी पीएं: अजवाइन का पानी पाचन को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसके लिए एक गिलास पानी में अजवाइन डाल लें, इसके बाद इसको ठीक से पका लेना है. इसके बाद पानी को ठंडा कर लेंगे. इसके नियमित सेवन से एसिडिटी में काफी राहत मिलती है.
दही खाएं: दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लोविन और विटामिन बी6 पाए जाते हैं, जोकि शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं. इसमें मौजूद बैक्टीरिया भी आपके शरीर के लिए लाभदायक होते हैं. दही का सेवन पेट के साथ-साथ बालों और स्किन के लिए बेहतर है.
केला खाएं: केला पेट के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. इसका सेवन करने से जलन, गैस, एसिडिटी में राहत दिलाता है. इसके लिए केला को चीनी के साथ मिलाकर खाना बेहतरीन ऑप्शन है. केला खाना मुंह और पेट दोनों ही जगह के अल्सर से छुटकारा दिलाने में मददगार है.