Beauty Tips: रात को चावल से बना ये मास्क लगाकर सो जाएं, सुबह उठेंगे तो ग्लो देख पूरे घर वाले रह जाएंगे हैरान, जानें पैक बनाने का तरीका

Last Updated:

चावल, एलोवेरा जेल और कोकोनट ऑयल से बना फेस मास्क स्किन को ग्लोइंग, यंग और स्मूद बनाता है, डलनेस और डार्क स्पॉट्स कम करता है, महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं.

Beauty Tips: रात को चावल से बना ये मास्क लगाकर सो जाएं, सुबह उठेंगे तो...

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन असली ग्लो हमेशा नेचुरल चीजों से ही आता है. आपकी किचन में ही ऐसे कई नुस्खे छिपे हैं जो बिना एक रुपया खर्च किए आपको बेहतरीन स्किनकेयर रिज़ल्ट दे सकते हैं. इन्हीं में से एक है चावल का फेस मास्क, जो आपकी स्किन को रातों-रात चमकदार बना सकता है. खास बात यह है कि इस मास्क को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए केवल चावल, एलोवेरा जेल या कोकोनट ऑयल की जरूरत होती है.

चावल में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो स्किन की अंदरूनी गंदगी को साफ करते हैं और ओपन पोर्स को टाइट करने में मदद करते हैं. यह आपकी स्किन को निखारने के साथ-साथ फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी कम करता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा हमेशा यंग और ब्राइट दिखे तो चावल से बना यह मास्क आपके लिए बेस्ट है.

वहीं, एलोवेरा जेल स्किन को शांत और हाइड्रेट करता है. यह सन टैन, डलनेस और स्किन इर्रिटेशन को भी कम करता है. वहीं, कोकोनट ऑयल स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करके रूखेपन को दूर करता है और नेचुरल शाइन देता है. इन तीनों का कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा को ग्लास स्किन जैसी स्मूदनेस और ब्राइटनेस दे सकता है.

कैसे बनाएं चावल का मास्क?
– सबसे पहले 2-3 चम्मच चावल लें और इसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. अगर चाहें तो इसे रातभर भी भिगो सकते हैं.
– जब चावल फूल जाएं तो उसका पानी अलग कर लें.
– अब इस पानी में एक चम्मच एलोवेरा जेल या आधा चम्मच कोकोनट ऑयल डाल दें.
– अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.
– इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें.
– इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर नॉर्मल पानी से वॉश कर लें.

क्या होंगे फायदे?
रातभर यह मास्क आपकी स्किन को रिपेयर करेगा. सुबह जब आप चेहरा धोएंगे तो आपको तुरंत फर्क दिखेगा. चेहरा मुलायम, ग्लोइंग और फ्रेश नजर आएगा. लगातार इसका इस्तेमाल करने से डलनेस, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स भी धीरे-धीरे कम हो जाएंगे.

किन लोगों के लिए है बेस्ट?
यह मास्क खासतौर पर ड्राई और नॉर्मल स्किन वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इसमें हाइड्रेशन और मॉइस्चर का अच्छा बैलेंस है. ऑयली स्किन वाले चाहें तो कोकोनट ऑयल की जगह सिर्फ एलोवेरा जेल डाल सकते हैं. अगर आप हफ्ते में कम से कम 2-3 बार यह मास्क लगाएंगे तो आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो लंबे समय तक बना रहेगा. सबसे अच्छी बात यह है होममेड स्किनकेयर है यानी महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत ही नहीं. तो अगली बार जब आप चमकदार स्किन के लिए कोई एक्सपेंसिव प्रोडक्ट खरीदने जाएं, तो पहले किचन से ही यह आसान नुस्खा ट्राई करें.

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

Beauty Tips: रात को चावल से बना ये मास्क लगाकर सो जाएं, सुबह उठेंगे तो…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *