रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में महिलाएं और युवतियां गरबा पर थिरकतीं नजर आईं।
झाबुआ जिले के बरवेट में सात दिवसीय नवरात्रि महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंडाल भक्ति और उमंग का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन और गरबे में भाग लेने पहुंच रहे हैं। उत्सव
.
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन माता की आकर्षक झांकियां सजाई गई। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में महिलाएं और युवतियां गरबा खेलती नजर आईं, वहीं पुरुषों और युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। यह आयोजन ग्रामीण और शहरी संस्कृति का एक सुंदर संगम रहा।
माता के जयकारों से गूंजा पंडाल
मां की महाआरती इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें पंडाल जयकारों से गूंज उठा। रायपुरिया पुलिस प्रशासन ने आयोजन की शांति और सुरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन की सफलता का श्रेय नव दुर्गा उत्सव समिति, बरवेट को दिया गया। समिति के सदस्यों ने अपनी निष्ठा और प्रबंधन क्षमता से श्रद्धालुओं को सात दिनों तक गरबे का आनंद और भक्ति का अनुभव कराया। इस आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को भी मजबूत किया।
समापन की अंतिम रात, बुधवार को माता रानी की विशेष आरती और आकर्षक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।
.