Last Updated:
Sagar Ravan Dahan: सबसे पहले महाअष्टमी पर सदर के कजलीवन मैदान में विजयादशमी जैसा आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया, पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा, 3 दिन तक आयोजन होंगे
अनुज गौतम, सागर: सागर में दशहरा का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है. दशहरा के तीन दिन पहले से ही रावण दहन के कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं. सबसे पहले महाअष्टमी पर सदर के कजलीवन मैदान में विजयादशमी जैसा आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. जैसे ही भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया, पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा. रावण के पुतले के धधकते हुए गिरने के साथ ही हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने. इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 10 फीट बढ़ाकर कुल 41 फीट की गई, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया.
शहर का मुख्य रावण दहन का कार्यक्रम 2 अक्टूबर को रात 8:00 बजे से शहर के पीटीसी ग्राउंड पर किया जा रहा है जहां इस बार 55 फीट का रावण दहन किया जाएगा इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 4 फीट बढ़ाई गई है साथ ही पिछली बार से दोगुनी आतिशबाजी की जाएगी. यह कार्यक्रम नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है जिसके मुख्य अतिथि खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रहेंगे. यहां पर रावण दहन से पहले सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा.
1 अक्टूबर को यहां होगा रावण दहन
वहीं 1 अक्टूबर को विजयदशमी से ठीक 1 दिन पहले सागर शहर के चकरा घाट पर भी 51 फीट ऊंचा रावण का दहन किया जाएगा. यहां पर शाम 5:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें बुंदेली लोक नृत्य और बुंदेली लोकगीत की परंपरा का निर्वहन किया जाता है. यह पुतला दहन रात्रि 9:00 बजे किया जाएगा.
सागर के उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया के रजाखेड़ी में 51 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाएगा. वहीं इस बार राम की झांकी सजाने के लिए बालकों की तलाश की जा रही है. यहां पर पुतला दहन से पहले राम दल की झांकी मकरोनिया चौराहे से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचेगी.
सागर शहर के अलावा रहली खुरई देवरी गढ़ाकोटा बंडा बीना केसली शाहगढ माल्थोन बांदरी जैसीनगर राहतगढ़ और सुर्खी में भी पुतला दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिनका समय शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक रखा गया है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें
.