Skin Care Tips: हर रात सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये देसी ड्रिंक, पाएं बेदाग चेहरा और ग्लो जो हर किसी का ध्यान खींचे, निखार खुद दिखेगा

Skin Care Tips: सुंदर और ग्लोइंग स्किन हर किसी की चाहत होती है. हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, महंगे फेसपैक खरीदते हैं, लेकिन फिर भी कई बार मनचाहा निखार नहीं मिलता. असल बात ये है कि सिर्फ बाहर से लगाए गए प्रोडक्ट्स से चेहरा लंबे समय तक नहीं चमक सकता. जब तक हम अपनी त्वचा को अंदर से हेल्दी नहीं करेंगे, तब तक बाहरी चीजें बस थोड़े समय के लिए असर करेंगी. ऐसे में घर पर ही बना एक आसान सा डिटॉक्स ड्रिंक आपकी स्किन को अंदर से रिपेयर करने में मदद कर सकता है. खास बात ये है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा खर्च है और न ही ज्यादा समय लगता है. सोने से पहले सिर्फ 5 मिनट का ये नुस्खा आपकी त्वचा को बेदाग और नेचुरल ग्लो देने में मदद करेगा. आइए जानते हैं इसका तरीका और फायदे.

स्किन को क्यों चाहिए अंदरूनी देखभाल?
हमारे शरीर की सेहत का असर सीधा चेहरे पर दिखता है, अगर पाचन कमजोर है, शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो रहे हैं या खून साफ नहीं है, तो मुंहासे, दाग-धब्बे और रूखी त्वचा जैसी परेशानियां आनी ही हैं. ऐसे में महंगे क्रीम या सीरम सिर्फ ऊपर से काम करेंगे, लेकिन जड़ से इलाज नहीं कर पाएंगे. इसलिए जरुरी है कि हम स्किन की देखभाल बाहर और अंदर दोनों तरीकों से करें. यही काम ये पीला पानी करेगा.

पीला पानी बनाने की सामग्री
-1 छोटा चम्मच सौंफ
-1 छोटा चम्मच जीरा
-1 छोटा चम्मच अजवाइन
-2 गिलास पानी
-चुटकी भर काला नमक

बनाने की विधि
1. एक बर्तन में 2 गिलास पानी लें.
2. इसमें सौंफ, जीरा और अजवाइन डाल दें.
3. पानी को उबाल आने तक तेज आंच पर पकाएं.
4. फिर धीमी आंच पर 5–10 मिनट तक उबालें ताकि इसका पूरा अर्क निकल जाए.
5. अब इसे छानकर गुनगुना ही एक गिलास पिएं और बाकी बाद के लिए रख दें.
6. चाहें तो इसमें हल्का काला नमक डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.

रात में पीने के फायदे
1. मुंहासे और पिंपल्स कम होंगे
2. शरीर डिटॉक्स होगा यानी जमा गंदगी बाहर निकलेगी
3. सूजन घटेगी और चेहरे की फुलावट कम होगी
4. नेचुरल ग्लो आएगा बिना मेकअप के
5. पाचन सुधरेगा, जिससे चेहरे पर ताजगी दिखेगी

सामग्री के फायदे
1. सौंफ
सौंफ टॉक्सिन्स बाहर निकालकर खून को साफ करती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को एजिंग से बचाते हैं और चेहरा जवान दिखता है.

2. जीरा
जीरे में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, ये स्किन इंफेक्शन, एक्ने और दाग-धब्बों को कम करता है. साथ ही खून को साफ रखता है जिससे चेहरा नेचुरल तरीके से ब्राइट होता है.

3. अजवाइन
अजवाइन पाचन सुधारने के साथ शरीर की गंदगी और एक्स्ट्रा तेल बाहर निकालती है. इससे चेहरे की तैलीयपन कम होता है और स्किन टाइट व क्लीन दिखती है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *