Last Updated:
Medicines To Avoid With Milk: कुछ दवाइयों को दूध या अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ कभी नहीं लेना चाहिए. दूध में मौजूद कैल्शियम इन दवाओं के अवशोषण को कम कर देता है. ये दवाएं पानी के साथ लेने पर ज्यादा असरदार होती हैं.
थायरॉइड और एंटीबायोटिक दवाएं दूध के साथ नहीं लेनी चाहिए.How Milk Interferes With Medicines: कई दवाओं को दूध के साथ खाने की सलाह दी जाती है. ऐसे में लोगों को लगता है कि सभी दवाएं दूध के साथ ली जाएं, तो सेहत को फायदा होगा. हालांकि कुछ दवाएं दूध के साथ लेने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. ये दवाइयां दूध में मौजूद कैल्शियम के कारण ठीक से अब्जॉर्ब नहीं हो पाती हैं, जिससे दवा का पूरा फायदा नहीं मिलता है. अब आप सोच रहे होंगे कि कौन सी दवाएं दूध के साथ नहीं लेनी चाहिए. चलिए इस बारे में सेहत से जुड़ी जरूरी बातें जान लेते हैं.
दूध के साथ भूलकर भी लें ये दवाएं | Medications Not to be Taken With Milk
एंटीबायोटिक दवाएं – एंटीबायोटिक दवाएं बैक्टीरियल संक्रमण से लड़ने वाली दवाइयां हैं. इनमें कई दवाइयां दूध के साथ लेने पर कम प्रभावी हो जाती हैं, क्योंकि कैल्शियम दवा को ठीक से अवशोषित नहीं होने देता है. इसलिए एंटीबायोटिक्स और दूध के बीच कम से कम दो घंटे का अंतर रखना चाहिए. डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है कि आपकी दवा दूध के साथ सुरक्षित है या नहीं.
आयरन सप्लीमेंट्स – खून की कमी यानी एनीमिया में डॉक्टर आयरन सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं. आयरन सप्लीमेंट्स को खाली पेट लेना अच्छा होता है, ताकि वह बेहतर तरीके से अब्जॉर्ब हो सकें. दूध या कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों के साथ आयरन सप्लीमेंट लेने से उसका असर कम हो जाता है. आयरन की गोली और दूध के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर रखें.
ऑस्टियोपोरोसिस की दवाएं – ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां कमजोर और पतली हो जाती हैं. इस स्थिति में बिस्फॉस्फोनेट्स जैसे दवाएं दी जाती हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाती हैं. दूध या कैल्शियम युक्त चीजें इन दवाओं के असर को कम कर देती हैं. इसलिए ऐसी दवाएं लेने के बाद कुछ घंटे तक दूध पीने से बचना चाहिए.
एचआईवी की दवाएं – एचआईवी संक्रमित मरीजों को डोलुटेग्राविर जैसी एंटीरेट्रोवायरल दवाएं दी जाती हैं. ये दवाएं दूध के साथ लेने पर कम अवशोषित होती हैं. इसलिए इन्हें दूध या कैल्शियम सप्लीमेंट से दो घंटे पहले या छह घंटे बाद लेना चाहिए. हालांकि भोजन के साथ इन दवाओं को लेना सुरक्षित माना जाता है.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्… और पढ़ें