बड़वानी के पाटी में मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा: भाजपा जिलाध्यक्ष और कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया – Barwani News

प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते भाजपा पदाधिकारी

बड़वानी जिले के पाटी नगर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। वे 6 अक्टूबर को शिवपंथी सत्संग परिवार के मेले में शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पटेल फलिया पाटी में होगा।

.

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर जयति सिंह ने मंगलवार को पटेल फलिया पाटी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम भूपेंद्र रावत, एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान, तहसीलदार बबली बर्डे और स्थानीय शिवपंथी सत्संग परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। कलेक्टर ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

जिलाध्यक्ष ने की अधिकारियों से चर्चा।

मुख्यमंत्री 6 अक्टूबर को दिन में जिले में पहुंचेंगे और रातभर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर शिवपंथी सत्संग परिवार द्वारा निस्वार्थ भाव से तैयारियां की जा रही हैं। ये तैयारियां पिछले कई दिनों से जारी हैं और अब तारीख नजदीक आने के साथ तेज कर दी गई हैं।

एक लाख लोगों आने की उम्मीद

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इनमें आवागमन मार्ग, पार्किंग स्थल, मंच, बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। अनुमान है कि कार्यक्रम में लगभग 1 लाख लोग शामिल होंगे।

देर शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने भी मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, संतोष पाटीदार, जितेंद्र सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *