बिना दवा या महंगे क्रीम के… पाएं घुटने और कोहनी की स्किन में नई चमक, जानें

Last Updated:

चेहरे को चमकदार और गोरा बनाने के लिए ज्यादातर लोग ब्यूटी पार्लर या सैलून में मोटा पैसा खर्च करते हैं, लेकिन शरीर के जोड़ों पर जमा कालापन अक्सर अनदेखा रह जाता है. वहीं, कुछ लोग इसके लिए कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जबकि इस समस्या को दूर करने के लिए एक आसान और असरदार घरेलू नुस्खा भी अपनाया जा सकता है.

चेहरे को सुंदर और चमकीला बनाने के लिए मेकअप आदि चीजों पर खूब ध्यान दिया जाता है, लेकिन शरीर के कुछ ऐसे हिस्से होते हैं जिन पर अमूमन लोग कम ध्यान देते हैं. इसी तरह शरीर की सबसे कम ध्यान दिए जाने वाली जगह में से एक है हाथ और कोहनी की स्किन. चेहरे को गोरा बनाने के लिए मेकअप के अलावा तरह-तरह की दवाइयों और घरेलू नुस्खों का भी उपयोग किया जाता है.

s

लेकिन घुटने और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए अमूमन लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. वहीं, जो लोग इस पर ध्यान देते भी हैं, वे अक्सर कई तरह के केमिकल वाले क्रीम आदि चीजों का उपयोग करते हैं, जिनके साइड इफेक्ट्स होने की संभावना रहती है.

s

घुटने या कोहनी का कालापन एक आम समस्या है, लेकिन इससे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल होता है. दरअसल, घुटने और कोहनी की त्वचा शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में मोटी होती है, जिसके कारण यहां कालापन जल्दी आ जाता है. कई बार डेड स्किन जमने या लंबे समय तक धूप में एक्सपोज होने से भी यह समस्या बढ़ जाती है.

s

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर के फोल्ड्स को चमकाने के लिए कुछ बेहद आसान घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जा सकता है? इनसे घुटने और कोहनी पर जमा कालापन आसानी से दूर हो सकता है. सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको बाजार से महंगे प्रोडक्ट खरीदने की भी जरूरत नहीं होगी.

s

इस कालेपन से छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस और बेकिंग सोडा बेहद असरदार माने जाते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में नींबू का रस निचोड़ें और उसमें बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह से पेस्ट बना लें. फिर कॉटन की मदद से इस पेस्ट को घुटने या कोहनी पर लगाएं.

s

इसे लगाने के बाद हल्के हाथों से काली स्किन वाली जगह पर मसाज करें. हफ्ते में दो बार इस नुस्खे का नियमित उपयोग करने से आप देखेंगे कि कोहनी या घुटने का कालापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा और स्किन में प्राकृतिक चमक बढ़ने लगेगी.

s

इस समस्या को दूर करने के लिए आप घर में पड़े हुए टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए टूथपेस्ट में थोड़ा सा किचन सोडा मिलाएं और इसमें आधा चम्मच कॉफी पाउडर डाल दें. चाहें तो इसमें नींबू की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं. तैयार मिश्रण को घुटने या कोहनी की काली स्किन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट तक लगे रहने दें. इसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें.

s

घुटने या कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए कॉफी पाउडर भी बेहद कारगर है. इसके लिए एक चम्मच कॉफी पाउडर और लगभग आधा चम्मच नारियल तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें. इस मिश्रण को कॉटन की मदद से घुटने या कोहनी पर लगाकर 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद कॉटन से स्किन को साफ करें। इस नुस्खे के नियमित उपयोग से त्वचा का कालापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बिना दवा या महंगे क्रीम के… पाएं घुटने और कोहनी की स्किन में नई चमक, जानें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *