- Hindi News
- Business
- Central Govt Declares 30 Days’ Bonus For Employees Ahead Of Festivals, Check Eligibility And Calculation
नई दिल्ली9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्र सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान किया। वित्त मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 30 दिन के प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी गई है।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि ग्रुप C और नॉन गजेटेड ग्रुप B कर्मचारियों को 2024-25 के लिए 30 दिन की सैलरी के बराबर ‘एड-हॉक बोनस’ दिया जाएगा। इस बोनस की राशि 6,908 रुपए तय की गई है।
कौन से कर्मचारियों को बोनस का फायदा मिलेगा?
- यह बोनस उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक नौकरी में हैं और कम से कम 6 महीने तक लगातार काम कर चुके हैं।
- अगर कोई कर्मचारी पूरे साल काम नहीं कर पाया, तो उसे उसके काम किए महीनों के हिसाब से बोनस मिलेगा।
- यह बोनस केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के योग्य कर्मचारियों को भी दिया जाएगा।
- केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में काम करने वाले कर्मचारी, जो केंद्र सरकार के सैलरी स्ट्रक्चर पर हैं और जिन्हें कोई दूसरा बोनस या एक्स-ग्रेशिया नहीं मिलता, वे भी इसके हकदार होंगे।
- एड-हॉक कर्मचारी भी बोनस ले सकते हैं, बशर्ते उनकी सेवा में कोई ब्रेक न हो।
- कैजुअल मजदूरों को भी यह बोनस मिलेगा, अगर उन्होंने पिछले तीन साल में कुछ खास दिनों तक काम किया हो। इनके लिए बोनस की राशि 1,184 रुपए तय की गई है।
बोनस का कैलकुलेशन कैसे होगा?
बोनस का कैलकुलेशन 7,000 रुपए की मैक्सिमम मंथली सैलरी के आधार पर होगा। उदाहरण के लिए, 30 दिन का बोनस इस तरह निकाला जाएगा …
7,000 × 30 ÷ 30.4 = 6,907.89 रुपए (राउंड ऑफ 6,908 रुपए)।
बोनस से जुड़ी कुछ खास बातें –
यह बोनस सिर्फ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक नौकरी में हैं। वहीं इस तारिख से पहले जिन कर्मचारियों ने रिटायरमेंट लिया, इस्तीफा दिया और जिनका निधन हो गया है, वे भी कम से कम 6 महीने की नियमित सेवा पूरी करने के लिए बोनस के हकदार होंगे।
अगर कोई कर्मचारी किसी दूसरी संस्था में डेप्युटेशन पर है, तो बोनस उस संस्था से मिलेगा जहां वे काम कर रहे हैं। बोनस की राशि हमेशा रुपए में राउंड ऑफ की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें…
रेलवे कर्मचारियों को ₹1866 करोड़ दिवाली बोनस: बिहार में ख्तियारपुर-राजगिर-तिलैया रेलवे लाइन डबल होगी, 4 लेन को भी मंजूरी; कैबिनेट मीटिंग में फैसला

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का ऐलान किया। आज यानी 24 सितंबर को हुई कैबिनेट मीटिंग में रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी गई। इसके लिए 1,866 करोड़ रुपए का बजट दिया गया, जिसका फायदा 10.91 लाख रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें…
.