अवैध वसूली का आरोपी गिरफ्तार: नईगढ़ी पुलिस ने रीवा से पकड़ा, जलप्रपात के पास करता था वसूली – Mauganj News

मऊगंज जिले की नईगढ़ी पुलिस ने अवैध वसूली के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप सोनी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह परिहार और एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन में की गई।

.

ग्राम बहुती निवासी जगदेव कुशवाहा ने नईगढ़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बहुती जलप्रपात स्थित रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति बांस का बैरिकेड लगाकर राहगीरों से जबरन अवैध वसूली कर रहा है। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर ने टीम के साथ जांच शुरू की।

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे रीवा से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलराम विश्वकर्मा पिता रामाश्रय उर्फ त्रिवेणी विश्वकर्मा (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है। वह ग्राम फूलकरण, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *