लगातार सात दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में तेज़ी, 176 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल


Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के कारोबारी दिन में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की. निफ्टी 50 आज 57.05 या 0.023 प्रतिशत अंको की बढ़त के साथ 24,691.65 पर खुला, तो वहीं सेंसेक्स ने 176.83 या 0.22 प्रतिशत अंक की तेजी के साथ 80,541.77 पर ट्रेड की शुरुआत की. TITAN, ASIANPAINT, POWERGRID, KOTAKBAND, ULTRACEMCO के शेयरों में तेजी दिखी. वहीं ETERNAL, TATAMOTORS,TECHM के शेयरों में गिरावट देखी गई. 

9:25 बजे  खबर लिखे जाने तक बीएसई 188.97 या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,571.44 पर ट्रेड कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 79.35 या 0.32 प्रतिशत के साथ  4,714.25 अंक पर था.

सोमवार के बाजार की स्थिति

सोमवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर मार्केट सपाट बंद हुआ था. सेंसेक्स 61.52 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,364.94 और निफ्टी 50 19.80 अंक या 0.08 प्रतिशत की कमजोरी पर 24,634.90  की गिरवाट के साथ कारोबार बंद किया था. शेयर बाजार का व्यवहार मिलाजुला था.

लार्जकैप और स्मॉलकैप में हल्की बिकवाली थी, वहीं मिडकैप में खरीदारी हुई थी. बाजार में गिरावट के मुख्य कारण बिकवाली, विदेशी निवेशकों की जबरदस्त धन निकासी और आरबीआई  की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक को लेकर निवेशको की सर्तकता थी.  शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50  24,728.55 पर तेजी के साथ खुली थी. वहीं बीएसई की शुरुआत भी 162.31 की उछाल के साथ 80,588.77 पर हुई थी. हालांकि दोपहर आते-आते तक यह लाल निशान पर ट्रेड कर रही थी.    
 
बीएसई में TITAN, SBIN, ETERNAL, TRENT, BEL टॉप गेनर थे. वहीं AXISBANK, MARUTI, LT, ICICI BANK, BHARATIARTL टॉप लूजर थे.  निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी फिन सर्विसेस, निफ्टी मिडकैप 100 में उछाल देखी गई थी. वहीं निफ्टी स्मॉल कैप, निफ्टी ऑटो, निफ्टी आईटी  गिरावट के साथ बंद हुई थी. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *