तारीख कर लो नोट, कोहली और रोहित की होने जा रही है वापसी, जानिए टीम इंडिया का आगे का पूरा शेड्यू


करीब 20 दिनों तक चले एशिया कप 2025 का आयोजन समाप्त हो गया, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीत लिया है. अब फैंस का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है जब मैदान पर विराट कोहली और रोहित शर्मा नजर आएंगे. दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. जानिए इस साल टीम इंडिया का आगामी शेड्यूल.

एशिया कप के बाद टीम इंडिया को पहली सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है. इस घरेलू टेस्ट सीरीज में कुल 2 ही मैच खेले जाएंगे. भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 2 अक्टूबर से नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 2025

  • पहला टेस्ट- 2-6 अक्टूबर (नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद)
  • दूसरा टेस्ट- 10-14 अक्टूबर (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)

इस दिन होगी रोहित और कोहली की वापसी

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है, दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. टीम इंडिया अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी, जहां पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला वनडे 19 अक्टूबर को ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा, इस दिन विराट और रोहित की वापसी संभव है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 19 अक्टूबर (ऑप्टस स्टेडियम)
  • दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर (एडिलेड ओवल)
  • तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर (एस सी ग्राउंड)
  • पहला टी20: 29 अक्टूबर (मनुका ओवल)
  • दूसरा टी20: 31 अक्टूबर (एमसीजी)
  • तीसरा टी20: 2 नवंबर (बैलेरीव ओवल)
  • चौथा टी20: 6 नवंबर (हेरिटेज बैंक स्टेडियम)
  • पांचवा टी20: 8 नवंबर (गाबा स्टेडियम)

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया वापस घर लौटेगी, जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ 14 नवंबर से घरेलू टेस्ट सीरीज शुरू होगी. इसके बाद दोनों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी.

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 2025 

  • पहला टेस्ट: 14-18 नवंबर (ईडन गार्डन्स)
  • दूसरा टेस्ट: 22-26 नवंबर (एसीए स्टेडियम)
  • पहला वनडे: 30 नवंबर (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)
  • दूसरा वनडे: 3 दिसंबर (शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम)
  • तीसरा वनडे: 6 दिसंबर (एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम)
  • पहला टी20: 9 दिसंबर (बाराबती स्टेडियम)
  • दूसरा टी20: 11 दिसंबर (पीसीए स्टेडियम)
  • तीसरा टी20: 14 दिसंबर (एचपीसीए स्टेडियम)
  • चौथा टी20: 17 दिसंबर (इकाना स्टेडियम)
  • पांचवा टी20: 19 दिसंबर (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *