पौधों में नहीं आ रहे हैं फूल, बस अपनाएं ये 5 ट्रिक, फूलों से लद जाएंगे पौधे

Last Updated:

Gardening Tips: हजारीबाग के राम हाईटेक नर्सरी के राकेश सिंह ने फूलों के पौधों की देखभाल के पाँच आसान तरीके बताए, जिनसे गमलों में हरियाली और फूलों की बहार बनी रहती है.

अक्सर लोग अपनी बालकनी, छत या बागवान को सजाने के लिए तरह-तरह के फूलों के पौधे लगाते हैं. इन पौधों से घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही हरियाली से मन को भी सुकून मिलता है, लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोगों के शौक से लगाए गए पौधों में लंबे समय तक फूल नहीं आते हैं. इससे लोग निराश हो जाते हैं.

फूल

इसी समस्या को लेकर हजारीबाग के राम हाईटेक नर्सरी के एक्सपर्ट गार्डनर राकेश सिंह बताते हैं कि या बिलकुल सामान्य है कि अक्सर फुल में पौधे नहीं आते हैं, लेकिन अगर पौधों की देखभाल सही तरीके से की जाए , तो हर पौधा समय पर फूल देगा और गमलों में हरियाली हमेशा बनी रहेगी.

फूल

उन्होंने आगे बताया कि अक्सर लोग मिट्टी की तैयारी में हो पहली गलती करते हैं. मिट्टी हमेशा भुरभुरी और पोषक तत्वों से भरपूर होनी चाहिए. इसके लिए मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाना जरूरी है. यह पौधे को ताकत देता है और फूल आने में मदद करता है. बाद में रिप्लांट करते समय इस उपाय को कर सकते है.

पॉट

उन्होंने आगे बताया कि लोग अक्सर पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी डाल देते हैं, जिससे जड़ें गलने लगती हैं. पौधों में तभी पानी देना चाहिए. जब मिट्टी की ऊपरी सतह सूख जाए. गमले में पानी की निकासी का इंतजाम भी होना चाहिए ताकि पौधा स्वस्थ बना रहे.

पॉट

राकेश सिंह आगे बताते है कि अधिकांश फूल वाले पौधों को रोज कम से कम 5 से 6 घंटे की धूप चाहिए. अगर पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिल रही है तो उसमें फूल नहीं खिलेंगे. इसलिए गमलों को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहाँ पर्याप्त धूप पहुंच सके.

कटाई

उन्होंने आगे बताया कि समय-समय पर पौधों की सूखी और पीली पत्तियों को हटाना जरूरी है. हल्की छंटाई करने से पौधे में नई शाखाएं निकलती हैं और फूल आने की संभावना बढ़ जाती है.

फूड

उन्होंने बताया कि पौधों में महीने में एक बार तरल खाद या फ्लावर फूड जरूर डालना चाहिए. इसके बाद हल्का पानी का छिड़काव करना ताकि पौधा पोषण को अच्छे से सोख सके.

फ्लावर

उन्होंने कहा कि अगर ये 5 तरीके नियमित रूप से अपनाए जाएं, तो कोई भी पौधा खाली नहीं रहेगा. गमलों और बगीचे में भर-भरकर फूल आएँगे और हरियाली छा जाएगी. इससे न सिर्फ घर की शोभा बढ़ेगी बल्कि मन को भी ताजगी मिलेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पौधों में नहीं आ रहे हैं फूल, बस अपनाएं ये 5 ट्रिक, फूलों से लद जाएंगे पौधे

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *