एक दर्जन मर्ज की दवा है यह हरा पत्ता, गैस, कब्ज और एसिडिटी की रामबाण औषधि, जानें सेवन का तरीका

Last Updated:

Papaya Leaf Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट की समस्याएं आम हो गई है. गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी तकलीफों से छुटकारा पाने के लिए पपीते के पत्तों का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अंजू चौधरी के अनुसार पत्तों में मौजूद एंजाइम्स पाचन को मजबूत करते हैं, आंतों की सफाई करते हैं और पेट हल्का बनाए रखते हैं. नियमित सेवन से अपच, एसिडिटी और भारीपन जैसी परेशानियां कम होती हैं. इसके अलावा यह लिवर को डिटॉक्स करता है और डेंगू मरीजों में प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करता है.

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी पेट की समस्याएं आम हो चुकी है. लोग दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन ये तकलीफें बार-बार लौट आती है. ऐसे में पपीते के पत्तों का पानी एक प्राकृतिक उपाय है, जो इन परेशानियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है.

पपीता के पत्ते

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अंजू चौधरी ने बताया कि पपीता फल को बेहद फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके पत्ते भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. पत्तों को उबालकर तैयार किया गया पानी स्वाद में भले ही कड़वा लगे, लेकिन इसके फायदे इतने बड़े हैं कि लोग स्वाद को भूलकर इसके नियमित सेवन पर ध्यान देने लगते हैं.

पपीता के पत्ते

पपीते के पत्तों में पाए जाने वाले एंजाइम्स पाचन को मजबूत बनाते हैं. यह आंतों की सफाई करता है और कब्ज व गैस की समस्या को दूर करता है. नियमित सेवन से पेट हल्का महसूस होता है और अपच जैसी परेशानी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र का बेहतरीन टॉनिक है.

पपीता

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, जिन लोगों को खाने के बाद एसिडिटी, भारीपन या जलन की शिकायत रहती है, उनके लिए पपीते का पत्तों का पानी किसी वरदान से कम नहीं. यह पेट में एसिड का संतुलन बनाए रखता है और अपच को दूर करता है. इसकी मदद से भोजन आसानी से पचने लगता है और पेट की जलन कम हो जाती है.

पपीता

पपीते के पत्तों का अर्क सिर्फ पेट ही नहीं बल्कि लिवर के लिए भी उपयोगी है. यह लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाता है. इसके अलावा फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह सहायक माना जाता है. इसे नियमित पीने से लिवर स्वस्थ रहता है.

पपीता

डेंगू के मरीजों में पपीते के पत्तों का पानी प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जाना जाता है. यह रिकवरी प्रक्रिया को तेज करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है इसे बनाना बेहद आसान है. यानी डेंगू के मरीजों के लिए यह रामबाण औषधि से काम नहीं है.

पपीता

इसके उपयोग के लिए 4-5 ताजे पत्तों को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और 1 लीटर पानी में उबालें. जब पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर ठंडा करें. रोजाना सुबह खाली पेट 50-100 एमएमल पीने से पेट से जुड़ी ज्यादातर समस्याएं दूर हो सकती हैं और शरीर अंदर से मजबूत बनेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रोजाना इस हरे पत्ते के पानी का सेवन करें, गैस, कब्ज और एसिडिटी से मिलेगी राहत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *