How beetroot ice cubes is good for skin: चुकंदर खाना, इसका जूस पीना ही सिर्फ फायदेमंद नहीं है, बल्कि इसे चेहरे पर लगाना भी बेहद फायदेमंद होता है. जी हां, चुकंदर भी पपीता, केला, नींबू की तरह चेहरे को निखारने का काम कर सकता है. स्किन को हेल्दी रख सकता है. चेहरे पर ग्लो आती है. स्किन संबंधित कई तरह की समस्याएं दूर होती हैं. लेकिन, आपको चुकंदर का फेस पैक या रस चेहरे पर नहीं लगाना है, बल्कि इसका आइस क्यूब बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल करना है. चलिए जानते हैं कैसे और क्या फायदे होते हैं चुकंदर का आइस क्यूब चेहरे पर लगाने से…
-टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, चुकंदर से बना आइस क्यूब चेहरे से डार्क स्पॉट, ओपेन पोर्स, मुहांसों की समस्या को कम कर सकता है. इससे त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो, निखार, चमक आती है. स्किन पर होने वाली जलन, खुजली को शांत करता है, ऑयली स्किन को बैलेंस करता है. घर पर ही आप ब्यूटी पार्लर जैसी ग्लोइंग और फ्रेश स्किन पा सकते हैं.
-चुकंदर सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभदायक है. रेगुलर चुकंदर वाला बर्फ का टुकड़ा लगाने से जिद्दी मुहांसों के दाग कम होने के साथ ही स्किन ग्लोइंग बनती है. यह एक्ने, मुहांसों और ऑयली स्किन वालों के लिए बेस्ट है.
-चुकंदर में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो बैक्टीरिया का काम तमाम करके स्किन इंफेक्शन से बचाती हैं. ड्राई और डल स्किन में चमक लाती है. चुकंदर विटामिन सी से भरपूर होता है, जो एक्ने नहीं होने देता है. स्किन टेक्सचर को सुधारता है. पिगमेंटेशन को कम करता है. स्किन को सॉफ्ट बनाता है.
किस तरह बनाएं चुकंदर आइस क्यूब
सबसे पहले चुकंदर को छीलकर अच्छी तरह से साफ कर ले. आप इसमें गाजर भी डाल सकते हैं. इन दोनों को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में डालें. थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें. इसे छान लें. आइस ट्रे में इस जूस को डालें. फ्रीजर में जमने के लिए रख दें. कुछ ही घंटों में ये बर्फ के टुकड़े की तरह जम जाएगा. इसे आप लेकर अपने चेहर और गर्दन पर रगड़ें. इसे रात में सोने जाने से पहले लगाएंगे तो अधिक फायदा होगा. इससे ब्लेमिशेज, एक्ने, दाग-धब्बे, टैनिंग, पिगमेंटेशन कम करने में कारगर है.
चुकंदर और मुल्तानी मिट्टी का आइस क्यूब
आप चुकंदर के रस में थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी डालकर भी आइस क्यूब बना सकते हैं. इससे त्वचा पर एक्स्ट्रा तेल, ब्रेक आउट कम होते हैं. त्वचा पर चमक आती है. इसे चेहरे पर एक टुकड़ा लेकर रगड़ें. फिर देखें कमाल. इसी तरह से आप चुकंदर के रस में दूध और गुलाब जल मिलाकर भी आइस क्यूब बना सकते हैं. इन तीनों चीजों का कॉम्बिनेशन मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो त्वचा को जवां बनाता है. कम उम्र में बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकता है. गुलाब जल पीएच बैलेंस को बनाए रखता है. पोर्स को साफ करता है.