Last Updated:
दीपावली पर सुमित्रा मौर्य का घरेलू नुस्खा गैस बर्नर को नींबू, बेकिंग पाउडर और इनो से मिनटों में चमकाता है, जिससे रसोई की सफाई आसान और त्योहार की खुशी दोगुनी होती है.
दीपावली का पर्व सिर्फ रोशनी और मिठाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि घर की साफ-सफाई का भी खास महत्व है. इसी कड़ी में रसोई की सफाई सबसे अहम मानी जाती है. रसोई का दिल कहलाने वाला गैस स्टोव और उसका बर्नर अगर चमकता रहे तो त्योहार की रौनक और बढ़ जाती है.

त्योहारों पर महिलाएं अक्सर परेशान रहती हैं कि गैस बर्नर पर जमे काले दाग कैसे हटाएं. खाना बनाते समय तेल, मसाले और दूध गिरने से बर्नर पर मोटी परत जम जाती है. सामान्य धोने से ये दाग नहीं निकलते, लेकिन एक आसान घरेलू उपाय दीपावली की सफाई को और सरल बना सकता है.

आज आपकी इस समस्या का समाधान बताएंगे. गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि गैस बर्नर को मिनटों में नया जैसा चमकाने के लिए नुस्खा अपनाया जा सकता है. इसमें न महंगे केमिकल्स की जरूरत पड़ती है और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. दीपावली की तैयारी में यह घरेलू उपाय हर गृहिणी के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

गृहणी सुमित्रा मौर्य ने बताया कि गैस बर्नर को मिनटों में नया बनाने के लिए इसके लिए सबसे पहले गैस स्टोव के बर्नर निकालकर एक बड़े बर्तन में रख दें. ध्यान रहे कि बर्नर पूरी तरह ठंडे हों, अब इतना गर्म पानी डालें कि दोनों बर्नर उसमें पूरी तरह डूब जाएं. गर्म पानी जमी गंदगी और तेल की परत को ढीला करने का काम करता है.

अब इसमें नींबू का रस डालें. नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड प्राकृतिक क्लीनर की तरह काम करता है. यह जिद्दी दागों को हटाने में बेहद असरदार माना जाता है. दीपावली से पहले यह सस्ता और असरदार तरीका घर की रसोई को नए जैसी चमक प्रदान करने में मदद करता है.

इसके बाद डालें बेकिंग पाउडर और चाहें तो थोड़ा इनो पाउडर भी मिला सकते हैं. जैसे ही ये गर्म पानी में मिलते हैं, झाग उठने लगता है. यह झाग बर्नर पर जमी काली परत को मिनटों में ढीला कर देता है और रगड़ते ही बर्नर चमकने लगते हैं.

दीपावली पर घर की सजावट के साथ रसोई की सफाई भी बेहद जरूरी है. जब गैस बर्नर चमकदार और साफ नजर आएंगे, तो पकवान बनाने का उत्साह और दोगुना हो जाएगा. यह घरेलू नुस्खा न केवल समय बचाता है बल्कि त्योहार की खुशी को और खास बना देता है.
.