Last Updated:
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा जिले के खिरकिया में शिक्षा और विकास को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं. उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 20,652 अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की.
हरदा में सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणाएं कीं. प्रवीण सिंह तंवर
हरदा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को हरदा जिले के खिरकिया में शिक्षा और विकास के क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें दीं. उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 20,652 अशासकीय विद्यालयों को 489 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की. इस राशि से करीब 8.45 लाख बच्चों की फीस जमा होगी. सीएम ने इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि बच्चों की शिक्षा ही भविष्य की असली पूंजी है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी किया. खिरकिया में नया जनपद भवन और अस्पताल, टिमरनी में स्कूल की लैब और क्लासरूम, आदिवासी छात्रावास तथा नया बिजली सब-स्टेशन बनाने की घोषणा की गई.
सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है. सीएम यादव ने मंच से बच्चों को भगवान राम और श्रीकृष्ण की कहानियां सुनाकर शिक्षा और मूल्यों के महत्व को समझाया. उन्होंने कहा कि मित्रता और परंपरा हमारे जीवन की जड़ें हैं, जिन्हें कभी नहीं भूलना चाहिए. युवाओं को उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जैसे राम और लक्ष्मण ने कठिनाइयों में खुद को साबित किया, वैसे ही हमें भी आगे बढ़ना होगा.
किसानों को राहत, मंडियों में सोयाबीन का उचित मूल्य
मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भावांतर योजना लागू करते हुए प्रदेश की मंडियों में सोयाबीन का उचित मूल्य दिलाया जाएगा. इसके लिए कलेक्टरों को मंडियों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिलना चाहिए. लाड़ली बहना योजना पर बोलते हुए सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बहनों को दी जाने वाली राशि पर सवाल उठाते हैं और अपमानजनक बातें कहते हैं. जबकि हमारी बहनें अपने हिस्से का त्याग कर परिवार को सुखी बनाती हैं. ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए.
प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी सस्ती दरों पर किताबें
सीएम ने यह भी घोषणा की कि अगले सत्र से प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी सस्ती दरों पर किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने कहा कि अब तक 19 लाख बच्चों को इस योजना का लाभ मिला है और सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च की है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें
.