Indore News: इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिसर का अवलोकन किया. इस दौरान उनके साथ मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने अपनी हथेलियों में दाना रखकर पक्षियों को खिलाया. उनके प्रयासों से इंदौर जू को 8 नए एग्ज़ॉटिक एनिमल मिले हैं. इनमें शिमोगा जू से आए बायसन (जंगली भैंस) और शुतुरमुर्ग के जोड़े शामिल हैं. इंदौर जू अब जिराफ प्राप्त करने की पात्रता भी हासिल कर चुका है.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.