- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (29 September To 5 October 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक वृष राशि के लोग नया काम शुरू करेंगे और अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। सिंह राशि के लिए प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। करियर को लेकर खुशखबरी भी मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। तुला राशि के लिए यह सप्ताह आर्थिक नजरिये से बहुत खास रहेगा। वृश्चिक राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। मिथुन और मीन राशि के लोगों को मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलेंगे। धनु राशि के लोग इस हफ्ते लेनदेन में सावधान रहे, जोखिम से भी बचें।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

मेष – पॉजिटिव: इस सप्ताह कुछ चुनौतियां रह सकती हैं, पर समझदारी से उनका हल निकालें, आपको अप्रत्याशित सफलता भी मिलेगी। तनाव मुक्त रहने के लिए समस्याओं से परेशान होने की जगह उनका समाधान ढूँढने का प्रयास करें। विदेश में पढ़ाई या नौकरी कर रहे लोगों को अपनी किसी समस्या का हल मिल जाएगा। यह समय आपको आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। नेगेटिव: कोई भी कार्य बिना प्लानिंग के जल्दबाजी में न करें। पारिवारिक या व्यक्तिगत संबंधी किसी भी समस्या को गुस्से की जगह समझदारी और शांति से संभालें। किसी संबंधी के साथ चल रहे मतभेदों को दूर करने के लिए आपके प्रयास जरूरी हैं।
करियर: व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। वर्तमान परिस्थितियों के कारण अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कत रहेगी। नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ेगा। लव: पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। विवाह की प्लानिंग भी हो सकती है। हेल्थ: मौसम के अनुकूल अपना खान-पान और दिनचर्या रखें। देसी तथा आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करते रहें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7

वृष – पॉजिटिव: इस सप्ताह अपनी पुरानी गलतियों और समस्याओं को भूलकर आगे बढ़ें, जल्दी ही आप अपनी सफलता का मार्ग खोज लेंगे। बच्चों की किसी विशेष समस्या का निवारण होने से राहत मिलेगी। मानसिक सुकून बना रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा संबंधी कार्यक्रम भी बन सकता है। नेगेटिव: घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। घर का कोई इलेक्ट्रिक आइटम खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। युवा वर्ग मौज-मस्ती में पड़कर अपने करियर या पढ़ाई के साथ खिलवाड़ न करें।
करियर: यदि कारोबार में कोई नया काम शुरू कर रहे हैं, तो उसे प्राथमिकता पर रखें, इससे फायदा होने वाला है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से नौकरी प्राप्ति की संभावना है। लव: परिवार में चल रहे किसी वाद-विवाद से वातावरण बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान बना रहेगा। हेल्थ: ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जाँच जरूर करवाएं तथा ज्यादा गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

मिथुन – पॉजिटिव: काफी समय से किसी कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों में मन मुताबिक सफलता मिलने से राहत मिलेगी। व्यक्तिगत मामलों में भी थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें अपने आप ही सुव्यवस्थित हो जाएंगी। आप अपने दैनिक कार्यों को अच्छे तरीके से कर पाएंगे। नेगेटिव: पारिवारिक या व्यक्तिगत व्यवस्था में कोई बदलाव करने से अभी बचना होगा। किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी, जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा। संतान से संबंधित भी कुछ चिंता रह सकती हैं।
करियर: आर्थिक मामलों को लेकर कुछ तनाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। प्रॉपर्टी के कार्यों में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें। कारोबार को लेकर किसी यात्रा का भी प्लान बन सकता है। लव: परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग बना रहेगा और घर में सुव्यवस्थित माहौल रहेगा। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात भी हो सकती है। हेल्थ: वर्तमान मौसम के प्रति लापरवाह रहने की वजह से संक्रमण होने जैसी समस्या रहेगी। इसमें अपना इम्यून सिस्टम भी मजबूत रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 7

कर्क – पॉजिटिव: इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहें, इससे नेटवर्क भी बढ़ेगा और कई संभावनाएं भी मिलेंगी। पिछले कुछ समय से किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे विवादों में सुधार आएगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी। छोटे भाई-बहनों को आपका मार्गदर्शन सहायक रहेगा। नेगेटिव: ध्यान रखें कि दिखावे के चक्कर में आप अनावश्यक खर्च कर सकते हैं। कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान पर हावी हो सकती है, जिससे आपके मनोबल में भी कमी आएगी। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे युवाओं को और अधिक मेहनत की जरूरत है।
करियर: वर्तमान व्यवसाय में अभी किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। कुछ कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। कपड़ों से संबंधित व्यापार में अच्छा मुनाफा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखने से व्यवस्था में भी सुधार आएगा। लव: पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी। हेल्थ: अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें तथा योग और प्राणायाम में भी ध्यान दें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

सिंह – पॉजिटिव: सुखद समय है। थोड़े से प्रयास आपकी समस्याओं को हल कर देंगे। प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास व मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। नेगेटिव: कोई भी निर्णय लेते समय व्यावहारिक होना जरूरी है। भावना प्रधान होने की वजह से कोई छोटी सी नकारात्मक बात भी आपको दुखी कर सकती है। कुछ समय बच्चों के साथ भी बिताना उनके मनोबल को बढ़ाएगा।
करियर: व्यवसाय में किसी क्लाइंट के साथ बड़ी डील होने की संभावना है, परंतु उसकी शर्तों पर पूरा अध्ययन कर लें। इस समय अपनी कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाएं। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कोई खुशखबरी हासिल करेंगे। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों का आलस की वजह से काम अधूरा रह सकता है। लव: पारिवारिक मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप व्यवस्था को खराब कर सकता है, आपसी तालमेल बनाकर रखें। परिवार के लोगों को कुछ उपहार देना खुशी जैसा माहौल बनाएगा। हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु योग और व्यायाम पर विशेष रूप से ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 4

कन्या – पॉजिटिव: ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ सप्ताह की शुरुआत करें, इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और पिछले समय से चल रही कोई समस्या भी हल होगी। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। घर के लिए सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीददारी की योजनाएं बनेंगी। नेगेटिव: किसी पर भी आँख मूँद कर विश्वास न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि चंचलता और लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकती है। बिना सोचे-समझे कोई भी जोखिम न लें और न ही किसी को उधार दें।
करियर: व्यवसाय में आपको किसी कार्य में विशेष सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है। वित्त संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लें। ऑफिस में कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव से सकारात्मक वातावरण रहेगा। लव: परिवार के लोगों का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका आपस में नजदीकियां बनाए रखने के लिए एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। हेल्थ: वर्तमान मौसम के कारण सुस्ती और थकान जैसी स्थिति हावी हो सकती है। सकारात्मक बने रहें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6

तुला – पॉजिटिव: आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह श्रेष्ठ है, पर सफलता पाने के लिए भरपूर मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। घर में सुधार संबंधी कार्यों में वास्तु संबंधी नियमों का पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन रहेगा। नेगेटिव: कोई भी मूल्यवान वस्तु खरीदने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी जरूर हासिल करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें ठीक से निभाने में आपको परेशानी भी होगी, पर संयम और धैर्य से काम लें। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में न उलझें।
करियर: व्यवसाय में दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही कार्य निपटाने का प्रयास करें। आपको अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। रोजगार बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा और आप सहज तरीके से अपने कार्यों को कर पाएंगे। लव: घर में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। शादी के बाहर के संबंध आपके घर की व्यवस्था को खराब कर सकते हैं, इस बात का ध्यान रखें। हेल्थ: नजला, जुकाम की स्थिति रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना उचित बचाव करें तथा आयुर्वेद का इस्तेमाल लाभदायक रहेगा। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9

वृश्चिक – पॉजिटिव: यह सप्ताह महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है, उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हँसी-मजाक और मनोरंजन में समय बीतने से खुद को हल्का-फुल्का और सकारात्मक महसूस करेंगे। नेगेटिव: युवाओं का नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ रहना मानहानि का कारण बन सकता है। स्वभाव में गुस्से और आवेश जैसी स्थिति नुकसानदायक रहेगी। अगर अपने इस स्वभाव को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें तो आपके लिए बेहतरीन वातावरण बन सकता है।
करियर: व्यवसाय में व्यवस्था बनाए रखने से अच्छे परिणाम मिलेंगे और स्टाफ के सहयोग से आप कोई अहम निर्णय भी लेंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, इसका उचित सदुपयोग करें। नौकरीपेशा लोगों का उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी भी योग बन रहे हैं। लव: घर में सुख-शांति रहेगी। संबंधियों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे। प्रेमी-प्रेमिका आपसी संबंधों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। हेल्थ: घुटनों व जोड़ों के दर्द की पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। विशेष तौर पर महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

धनु – पॉजिटिव: अपने विचारों को संतुलित रखें, इससे कोई भी अहम निर्णय लेने में आसानी होगी। किसी खास व्यक्ति से मिलने का भी मौका मिलेगा। युवाओं के करियर संबंधी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। घर का अनुशासित माहौल खुशी और सुकून देगा। नेगेटिव: इस वक्त किसी भी तरह की आवाजाही से बचना जरूरी है, क्योंकि धन और समय के नुकसान के अलावा और कुछ हासिल नहीं होने वाला है। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी कार्यवाही न करें, क्योंकि इसकी वजह से संबंध खराब भी हो सकते हैं। कुछ समय एकांत या किसी धार्मिक स्थल पर जरूर बिताएं।
करियर: कारोबार में कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में छोटी सी गलतफहमी संबंधों में दरार डाल सकती है। सरकारी कार्यों को नियत समय पर सुलझाना बेहतर होगा। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। लव: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में समय व्यर्थ न करें। हेल्थ: बहुत ज्यादा कार्यभार के कारण तनाव और थकान हावी रहेंगे। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5

मकर – पॉजिटिव: सेविंग को लेकर कुछ नई नीतियां बनाई हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। किसी मित्र के साथ विशेष मुद्दे पर बातचीत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर तथा व्यवसाय संबंधी सभी जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब रहेंगे। नेगेटिव: बेकार की गतिविधियों में समय लगाना उचित नहीं है। सिर्फ योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्यरूप देना भी बहुत आवश्यक है। वित्त संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। कोई देनदारी चल रही है तो उसे पूरा करने में बहुत अधिक प्रयास लगेंगे।
करियर: व्यावसायिक क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में यदि कुछ सुधार चल रहा है तो वास्तु संबंधी नियमों द्वारा सुधार लाना कार्यक्षेत्र के वातावरण को सकारात्मक बनाएगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। लव: पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक रहेगी। युवा वर्ग बेकार की मौज-मस्ती में समय न बिताएं। हेल्थ: बहुत ज्यादा कार्यभार और तनाव की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या महसूस होगी। अपने आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 7

कुंभ – पॉजिटिव: इस सप्ताह कई तरह के विचार दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बना लें। अपने संपर्क सूत्रों तथा मित्रों से मेल-मुलाकात लाभदायक रहेगी। कोई व्यक्तिगत समस्या का भी हल निकलेगा। नेगेटिव: युवा अपने आत्मविश्वास और धैर्य जैसे गुणों का सकारात्मक रूप में उपयोग करें, वरना लापरवाही और मौज-मस्ती में रहने से अपना नुकसान ही करेंगे। कोई भी खास कार्य करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है।
करियर: व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। यह समय अपनी रुकी हुई पेमेंट कलेक्ट करने तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाने का भी है। खाने-पीने से संबंधित व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने वाला है। लव: परिवार में सुख-शांति रहेगी और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। हेल्थ: वर्तमान मौसम के कारण कुछ सुस्ती व थकान महसूस हो सकती है। उमस भरी गर्मी से भी अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 1

मीन – पॉजिटिव: पूरे सप्ताह व्यस्तता बनी रहेगी और मेहनत के मन के अनुसार परिणाम भी मिलेंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद व शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। नेगेटिव: अपना व्यक्तिगत मामला खुद ही सुलझाएं, दूसरों से उम्मीद न रखें। अपनी कोई योजना किसी के सामने सार्वजनिक करना नुकसान दे सकता है। आर्थिक मामलों में काफी सूझबूझ व सोच-विचार कर निर्णय लें, किसी प्रकार का विश्वासघात या धोखा हो सकता है।
करियर: व्यवसाय में किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, पर किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से समस्या हल भी हो जाएगी। अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन और विस्तार संबंधी योजनाओं पर कार्य शुरू होगा। युवा वर्ग को अपने करियर में संतुष्टि मिलेगी। ऑफिस में कार्यभार कुछ हल्का हो जाएगा। लव: परिवार के लोगों के बीच तालमेल का अभाव रहेगा, जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें तथा उनका मार्गदर्शन लें। हेल्थ: मौसम में बदलाव संबंधी कारणों की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6
.