Last Updated:
Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में सैमसंग Galaxy S24 Ultra 5G पर ₹41,000 की छूट मिल रही है. छूट के अलावा SBI/Axis कार्ड से ₹4,000 का अडिशनल डिस्काउंट और ₹55,800 तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है.
Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में ऑफर्स की भरमार के बीच Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra 5G पर बड़ी छूट दी जा रही है. अगर आप एक ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जिसमें कैमरा, परफॉर्मेंस, डिजाइन और AI फीचर्स सब कुछ शानदार हो, तो यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में Galaxy S24 Ultra 5G एक बेहतरीन डील है. अगर आप एक ऑल-राउंडर फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है.
इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत ₹75,000 से भी कम हो जाती है. साथ ही, Flipkart एक्सचेंज प्रोग्राम के जरिए आप अपना पुराना फोन देकर ₹55,800 तक का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं. खरीदारों के लिए नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत सिर्फ ₹2,777 प्रति माह से होती है. आइए जानते हैं फोन के फीचर्स के बारे में.
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस
इस फोन में 6.8-इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है. स्क्रीन काफी ब्राइट और कलर-एक्युरेट है, जिससे आपको स्मूद और शानदार एक्सपीरियंस मिलता है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 750 GPU है, जिससे लंबे गेमिंग सेशन भी बिना लैग के चलेंगे. फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है.
कैमरे की बात करें तो इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.