Last Updated:
College Students drowned in Sehore: मध्य प्रदेश के सीहोर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ. एक प्राइवेट कॉलेज के छात्र भैरूं कुआं वॉटरफॉल पर पिकनिक मनाने गए थे. इसी दौरान 2 छात्र डूब गए. पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- मध्य प्रदेश के सीहोर में दर्दनाक हादसा
- भैरूं कुआं वॉटरफॉल पर डूबे कॉलेज स्टूडेंट्स
- पुलिस चलाएगी रेस्क्यू ऑपरेशन
सीहोर. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के एक प्राइवेट कॉलेज के छात्र रविवार को इछावर इलाके के खिवनी अभयारण्य के भेरुखो वॉटरफॉल पर पिकनिक मनाने गए थे. इसी दौरान 2 स्टूडेंट भैरूं कुआं वॉटरफॉल में डूब गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची. अंधेरा ज्यादा होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन वहीं रोक देना पड़ा. अब सोमवार सुबह से फिर से छात्रों को खोजने की कोशिश की जाएगी. डूबने वाले दोनों छात्रों की पहचान हो गई है. दोनों आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं.
बताया जा रहा है कि सेल्फी लेने के दौरान ये हादसा हुआ है. सेल्फी लेने के लिए छात्र झरने के कुछ ज्यादा ही नजदीक चले गए. तभी तेज बहाव के कारण एक छात्र डूबने लगा. उसे बचाने उसका दोस्त भी गया, लेकिन वो भी डूबने लगा.
पुलिस चलाएगी रेस्क्यू ऑपरेशन
सीहोर जिले में प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी जिले के प्राकृतिक स्थलों पर डूबने की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. ताजा मामला कोठरी स्थित वीआईटी कॉलेज का है. जहां के 5 छात्र इछावर और देवास बॉर्डर पर बने खिवनी अभ्यारण के जंगल के अंदर स्थित भेरूखो वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे. नहाने के दौरान 2 छात्र डूब गए. नीमत यह रही की 3 छात्र सुरक्षित है.
Preeti George
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें
.