शेयर बाजार में कल से तीन IPO ओपन होंगे: ग्लॉटिस-फैबटेक में 1 अक्टूबर और ओम फ्रेट में 3 अक्टूबर तक निवेश का मौका; मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,325

मुंबई23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी ग्लॉटिस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल (सोमवार) से ओपन होगा। इसके अलावा 29 सितंबर से ही फैबटेक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स लिमिटेड के इश्यू भी पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे।

ग्लॉटिस इस इश्यू के जरिए 307 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए कंपनी 160 करोड़ रुपए के 1.24 फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है। जबकि, कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 147 करोड़ रुपए के 1.14 शेयर बेच रहे हैं। वहीं फैबटेक टेक्नोलॉजीज का IPO से 230.35 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है। इसके लिए कंपनी 1.21 करोड़ फ्रेश शेयर इश्यू कर रही है।

इसके अलावा लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स इश्यू से 122.31 करोड़ रुपए जुटाएगी। IPO में ओम फ्रेट कंपनी 24.44 करोड़ रुपए के 18 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं ओम फ्रेट के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 97.88 करोड़ रुपए के 73 लाख शेयर बेच रहे हैं।

ग्लॉटिस, फैबटेक और ओम फ्रेट का प्राइज बैंड

ग्लॉटिस ने IPO का प्राइज बैंड ₹120-₹129 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। वहीं फैबटेक का प्राइज बैंड ₹181-₹191 और ओम फ्रेट का ₹128-₹135 प्रति इक्विटी शेयर है। रिटेल इन्वेस्टर्स ग्लॉटिस और फैबटेक के इश्यू में 1 अक्टूबर तक पैसा लगा सकते हैं। इसके अलावा ओम फ्रेट में पैसा लगाने का आखिरी दिन 3 अक्टूबर रहेगा। ग्लॉटिस और फैबटेक के इश्यू की लिस्टिंग 7 अक्टूबर को होगी। ओम फ्रेट की लिस्टिंग 8 अक्टूबर को है।

अगर आप भी इन तीनों IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इश्यू की सभी डीटेल्स और आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं, यह भी बता रहे हैं…

रिटेल इनवेस्टर्स मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?

ग्लॉटिस लिमिटेड: IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 114 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹129 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹14,706 का इन्वेस्टमेंट करना होगा। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1,482 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। जिसके लिए इनवेस्टर्स को मैक्सिमम ₹1,91,178 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

फैबटेक टेक्नोलॉजीज: रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 75 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹191 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹14,325 का इन्वेस्टमेंट करना होगा। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 13 लॉट यानी 975 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। जिसके लिए इनवेस्टर्स को मैक्सिमम ₹1,86,225 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

ओम फ्रेट फॉरवर्डर्स: इस IPO के लिए रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 111 शेयर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹135 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो आपको ₹14,985 का इन्वेस्टमेंट करना होगा। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स IPO के मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1,443 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। जिसके लिए इनवेस्टर्स को मैक्सिमम ₹1,94,805 का इन्वेस्टमेंट करना होगा।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *