Purna Surya Grahan in August: 2 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा यह? जान लीजिए शहरों की लिस्ट

Solar Eclipse August 2: जब सूर्य ग्रहण लगता है तो लोग इसे देखने के लिए उत्साहित हो जाते हैं. पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने पर दिन में रात हो जाती है. हर तरफ अंधेरा छा जाता है. ऐसा ही पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) लगने वाला है 2 अगस्त को, लेकिन ये अगले महीने नहीं बल्कि वर्ष 2027 में अगस्त महीने की 2 तारीख को लगेगा. इस सूर्य ग्रहण की अभी से ही चर्चा हो रही है, क्योंकि यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. पूर्ण सूर्य ग्रहण (Purna surya grahan) तब लगता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से होकर गुजरता है. इससे सूर्य पूरी तरह से ढक जाता है, जिससे दिन में अंधेरा छा जाता है. 2 अगस्त 2027 को लगने वाला सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक और धार्मिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है.

कब लगने वाला है पूर्ण सूर्य ग्रहण?
वर्ष 2025 में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है. हालांकि, ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. इसका मतलब है कि चंद्रमा से सूर्य का कुछ ही भाग ढकेगा. भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, क्योंकि ये देश में नजर नहीं आएगा. वहीं, जिस पूर्ण सूर्य ग्रहण की अभी से चर्चा हो रही है, वो न तो इस वर्ष, न ही अगले साल (2026) लगेगा, बल्कि ये अद्भुत खगोलीय घटना 2027 में घटित होगी.
हालांकि इस सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है. लोगों को लग रहा है कि अगले महीने 2 अगस्त को ही इस सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा. 2 अगस्त 2027 को सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगेगा. ऐसा सूर्य ग्रहण वर्ष 1991 में लगा था और अब 2027 के बाद ये 2114 में लगेगा.

कितनी देर लगेगा ये पूर्ण सूर्य ग्रहण
खबरों के अनुसार, 2 अगस्त 2027 में लगने वाला सूर्य ग्रहण 6 मिनट 22 सेकंड तक देखा जा सकता है. इस दौरान चांद सूरज को पूर्ण रूप से ढक लेगा, जिससे हर उस जगह पर अंधेरा छा जाएगा, जहां ये ग्रहण दिखाई देगा. भारत के समय के अनुसार, ये सूर्य ग्रहण शाम चार बजे से लेकर 6 बजे के बीच हो सकता है.

कहां-कहां दिखेगा ये पूर्ण सूर्य ग्रहण
2 अगस्त 2027 में लगने वाला ये पूर्ण सूर्य ग्रहण अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, यूरोप के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. ऐसी स्थिति में कुछ शहर कम से कम 6 मिनट के लिए अंधकार में डूब जाएंगे. इसमें देश मोरक्को, साउदी अरब, यमन, स्पेन, जिब्राल्टर, सुडान, मिस्त्र, लिब्या, सोमालिया आदि भी देखा जा सकेगा.

क्या भारत के लोग देख सकेंगे ये पूर्ण सूर्य ग्रहण?
भारत में आप पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा तो नहीं देख सकेंगे, लेकिन देश के कुछ शहरों जैसे मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता में आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा. यहां के लोग इसे शाम में 4 बजकर 30 मिनट के बाद से देख सकेंगे, जब तक कि सूर्यास्त न हो जाए.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *