Last Updated:
Man Marries 21 year older Woman: बचपन ने लड़का जिस महिला को आंटी बोलता था क्योंकि वो उसकी क्लासमेट की मम्मी थी, उन्हीं से बड़े होकर उसने शादी रचा ली. खुद महिला ये प्रपोजल सुनने के बाद सदमे में आ गई थी.
प्यार-मोहब्बत ऐसी भावनाएं हैं, जो कब और कहां जाग जाएं, कुछ पता नहीं होता है. कई बार इंसान को अपने से छोटी उम्र के शख्स के साथ प्यार हो जाता है तो कई बार अपने से बड़ी उम्र के शख्स के लिए भावनाएं जाग जाती हैं. 5-10 साल का अंतर तो फिर भी समझ में आता है लेकिन जब ये 20 साल से ऊपर पहुंच जाता है, तो देखने-सुनने वाले भी चौंक जाते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक शख्स ने अपनी दोस्त की मम्मी को प्रपोज कर डाला.
आंटी पर लट्टू हो गया लड़का
लड़के का नाम इसामु तोमियोका है और उसकी उम्र 33 साल है. इसामु ने मिदोरी से शादी की है, जो 54 साल की हैं, यानि दोनों के बीच उम्र का अंतर 21 साल है. दिलचस्प ये है कि इसामु ने पहली बार मिदोरी को तब देखा था, जब वे पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के लिए स्कूल आई थीं. तभी आंटी उसे बहुत पसंद आई थीं लेकिन 30 साल बाद जब वो दोबारा मिदोरी से मिला, तो चीज़ें बदल गईं. इसामु अपनी क्लासमेट के सैलून में गया था, जहां उसकी मां यानि मिदोरी उसकी मदद कर रही थीं. उन्हें देखते ही वो उन पर लट्टू हो गया.
इम्प्रेस करने में छूटे पसीने
इसामु बताते हैं कि मिदोरी के चार्म, एलिगेंस और सज्जनता पर वो फिदा हो गए और जब उन्हें पता चला कि उनका तलाक हो चुका है, तो उनके बारे में जानकारी जुटाई. वहीं मिदोरी कहती हैं कि उन्हें जब पता चला कि 21 साल छोटा लड़का उनसे रिश्ते रखना चाहता है, तो उन्हें आश्चर्य हुआ और वे खुश भी हुईं. हालांकि इसामु को उन्होंने क्रश कहकर नजरअंदाज किया पर इसामु ने इसके लिए काफी मेहनत की. पहले तो उनकी 30 दिन की डेटिंग और फिर उन्होंने मिदोरी के माता-पिता को इम्प्रेस करने के लिए घर भी खरीदा. आखिरकार उनकी सारी कोशिशें रंग लाईं और मिदोरी मान गईं.
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
.