ईंटों से भरे ट्रक के ब्रेक फेल,..खड़े ट्रक से भिड़ा: दमोह में ड्राइवर केबिन में फंसा, जेसीबी से बाहर निकाला – Damoh News

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हो गया। गेवलारी की पुलिया के पास ईंट से भरा एक ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का ड्राइवर केबिन में फंस गया।

.

हादसे के समय कानपुर निवासी चालक वीर सिंह ठाकुर, क्लीनर राजन प्रजापति और एक अन्य व्यक्ति ट्रक में सवार थे। चालक और क्लीनर को बटियागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे अपने घर के लिए रवाना हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि पीछे से टकराने वाले ट्रक का चालक स्टीयरिंग के पास फंसा हुआ है।

कटारे ने तुरंत एक जेसीबी मशीन बुलाई और ट्रक के अगले हिस्से को खिंचवाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद चालक को अस्पताल भिजवाया गया।

केबिन में फंसे ड्राइवर को जेसीबी की मदद से निकाला गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क के किनारे हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *