Last Updated:
Flipkart Big Billion Days 2025 में गूगल पिक्सल 9a पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. फोन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 6.3-इंच P-OLED डिस्प्ले, Tensor G4 प्रोसेसर, 48MP डुअल रियर कैमरा, 5100mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं.
फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale 2025 में स्मार्टफोन खरीदने का यह सबसे अच्छा समय है, खासकर उन लोगों के लिए जो Google Pixel 9a खरीदने का प्लान कर रहे हैं. इस सेल में Pixel 9a पर बड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं, जिससे आप इसे पहले से बहुत कम कीमत में खरीद सकते हैं. Google Pixel 9a का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब सिर्फ ₹44,999 में उपलब्ध है, जबकि इसकी असली लॉन्च कीमत ₹49,999 थी. इसके अलावा, ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको ₹5,000 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा, जिससे फोन की इफेक्टिव कीमत सिर्फ ₹34,999 हो जाती है. ये स्मार्टफोन Porcelain, Obsidian और Iris कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है.
गूगल Pixel 9a में 6.3-इंच का P-OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, इसलिए आप इसे सीधे धूप में भी आसानी से देख सकते हैं. ये फोन गूगल Tensor G4 प्रोसेसर और Mali-G715 MP7 GPU के साथ चलता है और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है.
Google इस फोन के लिए 7 बड़े Android अपडेट्स का वादा भी करता है, जिससे यह लंबे समय तक नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ चलता रहेगा.
मिलते हैं दमदार कैमरे
कैमरे की बात करें तो Pixel 9a में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ है और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जो 120 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू देता है. फ्रंट कैमरे के तौर पर इसमें 13 मेगापिक्सल का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए बेहतर एक्सपीरिएंस देता है. पावर के लिए इसमें 5100mAh की बैटरी है, जो 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.