पिछले कुछ महीनों में चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी के बीच सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। अब थाईलैंड और अन्य आसियान देशों से चांदी के गहनों के आयात पर 31 मार्च 2026 तक बैन लगा दिया गया है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) की नई पॉलिसी के तहत बिना फैंसी स्टोन वाले सिंपल ज्वैलरी आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है।सरकार का यह फैसला FTA (Free Trade Agreement) के दुरुपयोग को रोकने और घरेलू उद्योग को संरक्षण देने के उद्देश्य से लिया गया है। तैयार ज्वैलरी की आड़ में थाईलैंड से बड़ी मात्रा में सस्ती चांदी भारत में आ रही थी, जिससे घरेलू कारोबार, आर्टिज़न व रोजगार पर सीधा असर पड़ रहा था। वर्तमान में देश में चांदी की कीमतें ₹1.35 लाख प्रति किलो तक पहुंच चुकी हैं और पिछले एक साल में इसमें 57% की तेजी देखी गई है। इस फैसले से चांदी की घरेलू मांग को बल मिलेगा और घरेलू कारीगरों को राहत मिल सकती है।
.