Last Updated:
Success Story: इनोवेशन और सही पार्टनरशिप से छोटा सा ब्रांड भी कहीं भी पहुंच सकता है. इंदौर के सिर्फ दो दोस्तों ने अपनी मेहनत से इस बात को सच साबित करके दिखाया है. सिर्फ एक सुपरपॉवर पैच की मदद से हर महीने इन दोनों की दोगुनी सेल हो रही है.
सोचिए एक पैच लगाने से आपकी सारी हेल्थ प्रॉपब्लम दूर जाए! ये सोचने में आपको भले ही यकीन न हो लेकिन ऐसा संभव है. वेलनेस की दुनिया में BigMe नाम का ये नेक्स्ट-जनरेशन ब्रांड, जो अर्जित जैन और गुरमान भाटिया ने शुरू किया था वह अब तेजी से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. द कड के तहत लॉन्च हुए इस ब्रांड ने ट्रांसडर्मल वेलनेस पैचेस को अपना हथियार बनाया है, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में टारगेटेड हेल्थ सपोर्ट देते हैं.

कंपनी की सिग्नेचर रेंज में हैंगओवर रिलीफ पैच, एंटी-एंग्जायटी पैच, लायंस फोकस पैच, पीरियड रिलीफ पैच, वर्कआउट पैच और स्लीप गुड पैच जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं. इतना ही नहीं, मशहूर एक्टर रोहित बोस रॉय की एंट्री ने इसे नई ऊंचाई दे दी है.

इंदौर के अरजित जैन और गुरमन भाटिया ने 2024 में एक छोटी सी कोशिश से BIGME नाम का ब्रांड बनाया. उनका लक्ष्य था साइलेंट, असरदार और इस्तेमाल में आसान वेलनेस समाधान देना — ताकि लोग गोल-गोल कैप्सूल और पाउडर पर निर्भर न रहें. इस सोच के साथ उन्होंने त्वचा के जरिए असर करने वाले प्लांट-बेस्ड ट्रांसडर्मल पैच लॉन्च किए.

ट्रांसडर्मल पैचेस को लेकर रोहित का कहना है कि कैप्सूल और पाउडर से गट हेल्थ खराब होती है, लेकिन ये पैचेस स्किन से सीधे ब्लडस्ट्रीम में जाते हैं. प्योर इंग्रीडिएंट्स जैसे कैफीन, मेलाटोनिन सब कुछ बिना पेट पर बोझ डाले. वेस्ट में ये लंबे समय से हिट हैं, और भारत में बिगमे ने इसे सही तरीके से लाया. इस्तेमाल आसान की पैच से पेपर हचाओ और चिपकाओ.

लॉन्च के कुछ ही महीनों में उन्हें यूज़र से अच्छा रिस्पांस मिला और कंपनी का नाम मीडिया में आने लगा. शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ महीनों में ही उन्होंने देशभर में हजारों कस्टमर सर्व किया.

एक बड़ी मदद तब मिली जब मशहूर अभिनेता रोहित रॉय ने BIGME में निवेश किया और ब्रांड के साथ जुड़कर उन्हें स्ट्रैटेजिक सलाह दी — इससे ब्रांड को मार्केटिंग और पहचान में तेजी आई. इस निवेश और मीडिया कवरेज ने संस्थापक टीम को आगे बढ़ने की हिम्मत दी.

<br />आज BIGME सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि एक आइडिया बन चुका है — “साधारण लोगों के लिए आसान वेलनेस”. छोटे शहर से निकलकर ये ब्रांड देश के बड़े शहरों में पहुंच रहा है, ऑनलाइन ऑर्डर मिल रहे हैं और लोगों की रोज़मर्रा की ज़रूरतों को सरल तरीके से हल करने का प्रयास कर रहा है.
.