मंदसौर में FPO को मिला ऑनलाइन व्यापार का प्रशिक्षण: हार्वेस्टिंग किसान नेटवर्क ने दी पैकेजिंग, ब्रांडिंग और कीमत तय करने की जानकारी दी – Mandsaur News

मंदसौर में किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री, ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर विशेष ध्यान द

.

पैकेजिंग से लेकर कीमत तय करने की जानकारी दी हार्वेस्टिंग किसान नेटवर्क के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूचित गर्ग ने FPO के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने ऑनलाइन निगरानी और वेबसाइट पर उत्पाद अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग और मूल्य निर्धारण पर भी मार्गदर्शन किया।

कार्यशाला में ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में जिले के FPO प्रतिनिधियों ने अपने उत्पाद प्रस्तुत किए। रूचित गर्ग ने इन उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यशाला में उप संचालक कृषि रवींद्र मोदी, कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. जी.एस. चुण्डावत, उप संचालक उद्यान के.एस. सोलंकी, डीडीएम नाबार्ड योगेश सैनी, सुरेश मुवेल और सहायक संचालक कृषि सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *