दांत में है दर्द या लग गए हैं कीड़े, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

Last Updated:

Ambala News:दांत में कीड़ा लगना या दांत सड़ना (cavity) आजकल आम बात हो गई है. यह गलती हमारी खाने-पीने की आदतों और मुँह की सफाई न रखने की वजह से होती है.

अक्सर दांत में कीड़ा लगना या दांत सड़ना (cavity) आजकल आम बात हो गई है. यह गलती हमारी खाने-पीने की आदतों और मुँह की सफाई न रखने की वजह से होती है. दांत का कीड़ा सिर्फ दर्द ही नहीं देता, बल्कि खाने-पीने में तकलीफ, बदबू और कभी-कभी इनफेक्शन भी कर सकता है. इसलिए ज्यादातर लोग दांत में कीड़ा हटवाने के लिए दंत डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो दांत के कीड़े को रोकने और दर्द कम करने में मदद करते हैं.

लोकल 18

लौंग का तेल सबसे बढ़िया दवा है. दांत के कीड़े और दर्द के लिए। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और दर्द कम करने वाले गुण होते हैं.
इस्तेमाल का तरीका : रूई के फाहे से में 2-3 बूंद लौंग का तेल सीधे कीड़े वाले दांत पर लगाएं.
10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें.
इससे दर्द तुरंत कम हो जाएगा और कीड़े को मारने में भी मदद मिलेगी.

लोकल 18

हल्दी और नमक भी बहुत काम के हैं। यह दांत की सफाई करता है और इन्फेक्शन भी रोकता है।
इस्तेमाल: 1 चम्मच हल्दी + थोड़ा नमक मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे कीड़े वाले दांत पर 5-10 मिनट लगाएं
फिर मुँह गुनगुने पानी से धो लें। नियमित करने से दांत का कीड़ा और फैलने का डर कम हो जाता है.

लोकल 18

चीनी और मीठा खाने से दांत में कीड़ा जल्दी बढ़ता है. चॉकलेट, मिठाई, केक कम खाएं और इन्हें खाने के बाद दांत साफ करना मत भूलें.

लोकल 18

नीम पुराने जमाने से दांत मजबूत करने और कीड़े मारने के लिए इस्तेमाल होता आया है।
इस्तेमाल: नीम की टहनी से रोज़ ब्रश करें.
या नीम की पत्ती पीसकर पेस्ट बना कर कीड़े वाले दांत पर लगाएं.
नीम से दांत मजबूत रहते हैं और कीड़ा कम लगती है.

लोकल 18

दांत का कीड़ा रोकने के लिए रोज की सफाई जरूरी है। दिन में कम से कम 2 बार ब्रश करें. नमक या माउथवॉश से कुल्ला करें. खाने के बाद दांत में फँसी चीज निकालें.

लोकल 18

अगर दांत में दर्द या सूजन हो तो गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें।
अदरक का पेस्ट दांत पर लगाएं।
सूजन हो तो बर्फ का टुकड़ा गाल पर रखें।

लोकल 18

घरेलू नुस्खे मदद जरूर करते हैं, लेकिन अगर दर्द ज्यादा है या कीड़ा बढ़ गया है तो दांत के डॉक्टर से मिलना जरूरी है। सही खान-पान, रोज़ाना ब्रश और ये नुस्खे मिलाकर आप दांत को कीड़े से बचा सकते हैं और मुस्कान बनी रहेगी. सावधानी: किसी भी नुस्खे का ज़्यादा इस्तेमाल मत करें.
दर्द बढ़े तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दांत में है दर्द या लग गए हैं कीड़े, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगा आराम

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *