MP LIVE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन एकदम पावर-पैक रहने वाला है. सुबह से लेकर शाम तक उनकी मीटिंग्स और कार्यक्रमों की भरमार है, और हर इवेंट अपने आप में खास है.
इसके बाद 12:15 बजे सीएम मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां मध्यप्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की अहम बैठक होगी. इस बैठक में राज्य के वन्य जीवन से जुड़े अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है, जो सीधे तौर पर जंगलों और वन्य जीवों के संरक्षण से जुड़े होंगे.
दोपहर 1:30 बजे डॉ. यादव अटल पथ पर आयोजित रेजांगला पवित्र रज कलश यात्रा में शामिल होंगे. यह आयोजन शौर्य और त्याग की याद दिलाने वाला है, जहां देशभक्ति की भावना चरम पर होगी.
शाम होते-होते, यानी 4 बजे, सीएम समत्व भवन में एक और बड़ी बैठक लेंगे. यह बैठक फरवरी 2025 में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से जुड़े निर्णयों के क्रियान्वयन पर केंद्रित होगी. यहां निवेशकों के लिए किए गए वादों को जमीन पर उतारने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे.
September 26, 2025 08:40 IST
इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ बैड टच का मामला
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की एक छात्रा को बैड टच करने वाले बाइक सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना कॉलेज जाते समय हुई जब युवक ने पता पूछने के बहाने से छात्रा का बेड टच किया और मौके से फरार हो गया. भागने के दौरान सतर्क छात्रा ने बाइक पर लिखा नाम और उसके आधे नंबर को नोट कर लिया था. इस महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी हरिओम को बाइक नंबर और गाड़ी पर लिखे नाम से पहचान कर गिरफ्तार कर लिया.
September 26, 2025 08:39 IST
इंदौर : यातायात पुलिस की सतर्कता से टला एक बड़ा हादसा
इंदौर में यातायात पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया. नशे की हालत में ट्रक चालक ने नो एंट्री में ट्रक घुसा दिया था. जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो चालक ने ट्रक नहीं रोका. इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने ट्रक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया. ट्रक बापट चौराहे से नो एंट्री में विजय नगर की तरफ चल पड़ा था. ट्रक चालक सामान लेकर भरूच, गुजरात जा रहा था. उसने गूगल मैप का इस्तेमाल कर रास्ता भटकते हुए शहर में प्रवेश कर लिया. यदि पुलिसकर्मी ने समय पर कार्रवाई नहीं की होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. यातायात पुलिस की तत्परता ने शहर को एक संभावित दुर्घटना से बचा लिया.
September 26, 2025 08:31 IST
गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है…उज्जैन में लगे विवादित पोस्टर
उज्जैन में नवरात्रि के गरबा महोत्सव के बीच अब गैर–हिन्दुओं के प्रवेश को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. शहर के कई गरबा आयोजकों ने साफ कर दिया है कि पंडाल में सिर्फ हिन्दू ही प्रवेश कर सकेंगे. दरअसल, उज्जैन के इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आयोजित सनातन गरबा में आयोजकों ने पूरे परिसर में पोस्टर लगा दिए हैं. इन पोस्टरों में लिखा है गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है.इतना ही नहीं, अश्लील कपड़ों में आने पर रोक और फिल्मी गानों पर गरबा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.
September 26, 2025 08:30 IST
पंखे में करंट उतरने से मां और बेटे की मौत
पंखे में बिजली करंट उतरने से मॉ और मासूम बेटे की मौत हो गई. यह घटना माड़ा थाना क्षेत्र के भाऊखांड़ गांव की है. पीड़ित महिला के पति ने दो शादियाँ कर रखी हैं. पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है.
September 26, 2025 07:58 IST
टॉवर रोड के पटेल नगर में डीपी में लगी आग
शिवपुरी: टीवी टॉवर रोड के पटेल नगर के बाहर स्थित डीपी में आग लग गई है. धमाके के साथ धू-धू कर जल रही डीपी ने पूरे इलाके की लाइट गुल कर दी है.
September 26, 2025 07:40 IST
एमपी में जीएसटी पर सियासत तेज
एमपी में जीएसटी को लेकर राजनीति तेज हो गई है. आज सभी प्रमुख शहरों में कांग्रेसियों का सड़क पर उतरना तय है. गौवंश के लिए कांग्रेस के आंदोलन का पहला चरण शुरू हो रहा है. एमपी के हर जिले और ब्लॉक में प्रदर्शन होंगे. गौमांस पर जीएसटी को शून्य किए जाने के विरोध में आज और कल विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए हैं.
September 26, 2025 07:32 IST
सीएम हेल्पलाइन में शिकायतकर्ता बने ब्लैकमेलर!
सीएम हेल्पलाइन कार्यालय ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया है. इसमें आदतन झूठी शिकायत करने वाले और ब्लैकमेलिंग करने वालों के खिलाफ जानकारी मांगी गई है. फर्जी और ब्लैकमेलिंग वाली शिकायतों से परेशान होकर यह आदेश जारी किया गया है. प्रदेश भर के कलेक्टरों से फर्जी शिकायतकर्ताओं की जानकारी मांगी गई है ताकि इस समस्या का समाधान किया जा सके.
September 26, 2025 07:28 IST
मणप्पुरम फाइनेंस में 4.5 करोड़ के सोने का घोटाला मामला आया सामने
मणप्पुरम फाइनेंस में 4.5 करोड़ के सोने का घोटाला सामने आया है. इस घोटाले में ग्राहकों का गिरवी रखा असली सोना हड़प लिया गया और उसकी जगह नकली सोना रख दिया गया. कुल 26 ग्राहकों का असली सोना बदल कर नकली सोना रखने का मामला उजागर हुआ है. इस घटना के बाद फाइनेंस कंपनी ने डबरा सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों पर संदेह जताया है. डबरा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
September 26, 2025 07:27 IST
भोपाल: कांग्रेस जिला अध्यक्षों को 2 दिन ट्रेनिंग देंगे राहुल गांधी
कांग्रेस जिला अध्यक्षों को राहुल गांधी 2 दिन की ट्रेनिंग देंगे. पचमढ़ी में 10 दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण का आयोजन 2 अक्टूबर गांधी जयंती से शुरू होकर 12 अक्टूबर तक चलेगा. इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे. राहुल गांधी जिला अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा भी करेंगे.
.