दोस्त की सलाह ने बदली सुभाष की जिंदगी…बत्तख-मछली पालन से कर रहे बंपर कमाई

सहरसा: बिहार में सहरसा के अमरपुर निवासी सुभाष की जिंदगी एक प्रेरणादायक मिसाल बन गई है. एक आम किसान से सफल व्यवसायी बनने का उनका सफर किसी कहानी से कम नहीं है, उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया, जब एक मित्र ने उन्हें बत्तख और मछली पालन के व्यवसाय में उतरने का सुझाव दिया. इस सुझाव ने उनकी दुनिया ही बदल दी.

शुरुआत में सुभाष ने इस नए व्यवसाय को बड़े संदेह के साथ अपनाया, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने सब कुछ बदल डाला, उन्होंने बत्तख और मछली पालन में पूरी मेहनत से जुटकर, आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए इस कारोबार को बढ़ाया. धीरे-धीरे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और परिवार का संतुलन भी बेहतर हो गया.

युवा बन रहे आत्मनिर्भर

सुभाष की सफलता ग्राम अमरपुर के लिए भी गर्व की बात है. उनकी मेहनत और सफलता ने स्थानीय लोगों को नया उत्साह और प्रेरणा दे रही है. कई युवा अब उनके व्यवसाय को देखकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल पड़े हैं. इस प्रक्रिया ने पूरे क्षेत्र में कृषि और पशुपालन के नए आयाम खोल दिए हैं.

धूमधाम से की बेटियों की शादी

सुभाष मुखिया ने बताया कि उन्होंने इस कारोबार से न केवल अपने परिवार की खुशहाली बढ़ाई. बल्कि अपनी दो बेटियों की शादी धूमधाम से कराकर समाज को यह दिखाया कि मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है.उनके 20 सालों के संघर्ष और व्यवसायिक विकास की कहानी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है. सुभाष आज एक बड़े तालाब में मछली पालन कर रहे हैं. इसके साथ इस तालाब में बत्तख पालन भी करते हैं.

सुभाष एक साथ दो कारोबार को चला रहे हैं. बत्तख और मछली पालन व्यवसाय ने उन्हें स्थानीय स्तर पर खास पहचान दिलाई है. इस क्षेत्र में उनकी सफलता ने पारंपरिक खेती से हटकर नई दिशा में कदम बढ़ाने वालों के लिए रास्ता साफ कर दिया है. उनकी कहानी यह साबित करती है कि सही दिशा में मेहनत और सोच से हर कोई अपनी किस्मत बदल सकता है.

सुभाष आज न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हैं, बल्कि सामाजिक रूप से भी सम्मानित हैं.धीरे-धीरे उनके व्यवसाय ने गांव-शहर तक अपनी छवि बना ली है. इलाके के दूसरे किसानों और युवाओं के लिए वे एक आदर्श बन गए हैं. उनका मानना है कि अगर सही दिशा मिल जाए और मेहनत साथ हो, तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है.

दोस्त ने दिया था आइडिया

इस व्यवसाय में सुभाष ने आधुनिक उपकरणों और बेहतर प्रबंधन का सहारा लिया. उन्होंने मछली पालन में बेहतर क्वालिटी की प्रजातियां अपनाई और बत्तख पालन में भी पौष्टिक आहार का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाया. उनके खेत और तालाब इस बात के प्रमाण हैं कि परिश्रम से सफलता मिलती है. सुभाष बताते हैं कि 2010 में उन्हें उनके मित्र रमन कुमार द्वारा उन्हें बत्तख पालन और मछली पालन करने का आईडिया दिया गया था.

सुभाष का यह नया कारोबार न केवल उनकी आमदनी का मजबूत स्रोत बना है. बल्कि इससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी स्थिर हुई है. उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खास ध्यान दिया और बेहतर भविष्य की योजना बनाई. उनका संघर्ष और सफलता आज के युवा किसानों को भी सीख देता है कि खेती और पशुपालन में भी आधुनिकता और नवाचार आवश्यक हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *