Last Updated:
Ways to Keep Doors and Windows Safe: लगातार बारिश के चलते नमी बढ़ जाती है, तो घरों में लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां फूलने लगती हैं. इससे न सिर्फ इन्हें खोलने-बंद करने में दिक्कत आती है, बल्कि कई बार इन्हें जबरन धक्का देना पड़ता है, जिससे उनके खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है. सरसों का तेल और नींबू इस समस्या का आसान समाधान बन सकती है. यह सीलन कम करने में भी सहायक है.
बारिश का मौसम जितना सुकूनदायक और ठंडक देने वाला होता है. उतनी ही परेशानियां भी अपने साथ लाता है. खासकर जब लगातार बारिश होती है और नमी बढ़ जाती है, तो घरों में लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां फूलने लगती हैं. इससे न सिर्फ इन्हें खोलने-बंद करने में दिक्कत आती है, बल्कि कई बार इन्हें जबरन धक्का देना पड़ता है, जिससे उनके खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है.

ऐसे में जरूरत नहीं कि आप हर बार कारीगर को बुलाकर मरम्मत कराएं. आपके घर में ही मौजूद दो साधारण चीजें. सरसों का तेल और नींबू इस समस्या का आसान समाधान बन सकती है. इससे न सिर्फ दरबाजे और खिड़कियां रहेंगे बल्कि लाइफ भी बढ़ जाएगी

लकड़ी के फूलने की समस्या से निपटने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बराबर मात्रा में सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाएं. अब इस मिश्रण को उस जगह पर लगाएं जहां लकड़ी फूली हुई है या सीलन आई है.

कुछ देर के लिए खुला छोड़ दें ताकि मिश्रण लकड़ी में अच्छे से समा जाए. कुछ ही देर में आप देखेंगे कि दरवाजे और खिड़कियां पहले की तरह आसानी से खुलने-बंद होने लगे हैं. इससे लंबे समय के लिए समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.

इसके अलावा, मोमबत्ती या वैसलीन की मदद से भी इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है. लकड़ी के जिस हिस्से में दरवाजा या खिड़की फंस रही है. वहां पहले रेगमाल से हल्का रगड़ लें. इसके बाद उस हिस्से पर मोमबत्ती या वैसलीन अच्छी तरह से रगड़ें. यह उपाय भी लकड़ी को चिकना बनाता है और दरवाजा बिना अटके काम करने लगता है.

यह उपाय केवल हल्की फूलावट पर काम करता है.अगर दरवाजा या खिड़की अधिक फूली हुई है, तो प्रोफेशनल की मदद लेना बेहतर होगा. सरसों का तेल और नींबू का मिश्रण लगाने के बाद लकड़ी को कुछ घंटे धूप में रखें, ताकि नमी और सीलन पूरी तरह दूर हो जाए.

वैसलीन या मोमबत्ती का असर कुछ दिन तक रहेगा, जिसे समय-समय पर दोहराना पड़ सकता है. इस तरह आप बिना किसी खर्चे के और बिना कारीगर को बुलाए, अपने घर की छोटी-मोटी मरम्मत खुद कर सकते हैं.
.