बुरहानपुर के बिरोदा गांव के पास गुरुवार को एक छोटा लोडिंग वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 10 में से 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को निजी वाहनों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज
.
पावर हाउस के सामने हादसा
घटना बिरोदा गांव के पास बिजली कंपनी के पावर हाउस के सामने की है। ऐपे वाहन में सवार यात्री बुरहानपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान टायर फटने से वाहन पलट गया और उसमें बैठे लोग घायल हो गए।
इन लोगों को आई चोटें
घायलों में द्वारका बाई पति विष्णु, देवानंद पिता भास्कर, दुर्गा बाई पति महेंद्र, स्वाति पति दीपक और महेंद्र पिता मोहन शामिल हैं। इनमें से एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
एंबुलेंस से पहले ही अस्पताल पहुंचाए गए घायल
108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक अंकित नागर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस रवाना कर दी गई थी, लेकिन घायलों को स्थानीय लोगों ने पहले ही निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचा दिया था। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घायलों की स्थिति स्थिर है और जरूरत अनुसार सभी को उपचार दिया जा रहा है।
.