Running Se Pehle Kya Khaye: रनिंग से पहले क्या खाना चाहिए? क्या खाली पेट दौड़ लगाना ठीक, एक्सपर्ट से जानें

Last Updated:

Foods to Eat Before Running: रनिंग से पहले सही खाना आपकी एनर्जी बढ़ाता है और दौड़ने के अनुभव को बेहतर बनाता है. खाली पेट दौड़ना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह हर किसी के लिए ऐसा करना ठीक नहीं है.

रनिंग से पहले क्या खाना चाहिए? क्या खाली पेट दौड़ लगाना ठीक, एक्सपर्ट से जानेंरनिंग करने से पहले ड्राई फ्रूट्स या केला खा सकते हैं.
Running Se Pehle Kya Khana Chahiye: दौड़ लगाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. रनिंग करने से शरीर फिट रहता है और मोटापे से राहत मिलती है. कार्डियोलॉजिस्ट्स की मानें तो रोज कुछ किलोमीटर दौड़ने से हार्ट हेल्थ ठीक रहती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है. अक्सर आपने सुबह-सुबह लोगों को दौड़ लगाते हुए देखा होगा. कई लोग सुबह उठकर खाली पेट दौड़ लगाने निकल जाते हैं, जबकि कुछ लोग हल्का नाश्ता करने के बाद रनिंग करते हैं. अब सवाल है कि दौड़ लगाने से पहले क्या खाना बेस्ट होता है? एक्सपर्ट से इसका जवाब जान लेते हैं.

नोएडा की फोर्टियर फिटनेस एकेडमी के ट्रेनर देव सिंह ने News18 को बताया कि खाली पेट दौड़ना कुछ लोगों के लिए ठीक हो सकता है. खासकर अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो खाली पेट रनिंग कर सकते हैं. इससे शरीर का फैट जल्दी बर्न होता है. अगर आप लंबी दूरी तक दौड़ते हैं, तो खाली पेट दौड़ना नुकसानदायक हो सकता है. इससे कमजोरी, चक्कर आना या एनर्जी की कमी हो सकती है. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और डायबिटीज वाले लोगों को खाली पेट बिलकुल नहीं दौड़ना चाहिए.

एक्सपर्ट की मानें तो रनिंग से पहले हल्का और एनर्जी देने वाला खाना लेना चाहिए. केला, ओटमील, फल, ड्राई फ्रूट्स या दही खाने के बाद रनिंग करना बेहतर माना जाता है. ये सभी फूड आइटम्स धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं और पेट भारी भी नहीं करते हैं. अगर आप दौड़ने से 30 से 60 मिनट पहले कुछ खाना चाहते हैं तो ये विकल्प बहुत अच्छे हैं. इससे आपका स्टैमिना बना रहेगी और आप जल्दी थकेंगे नहीं. इसके अलावा दौड़ने से पहले और बाद में पानी पीना बहुत जरूरी होता है. शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है, ताकि दौड़ के दौरान थकान या डिहाइड्रेशन न हो. रनिंग से पहले कम से कम 200-300 मिलीलीटर पानी जरूर पिएं. ध्यान रखें कि ज्यादा पानी पीने से पेट भारी हो सकता है, इसलिए मात्रा सही रखें.

फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि रनिंग से ठीक पहले भारी खाना बिलकुल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे पेट भारी हो जाएगा और दौड़ते समय असुविधा होगी. कुछ हल्का स्नैक जैसे कि एक छोटा केला या मुट्ठी भर सूखे मेवे दौड़ने से 20-30 मिनट पहले ठीक रहता है. अगर आपके पास ज्यादा समय है तो कम से कम 1-2 घंटे पहले खाना बेहतर होता है, ताकि खाना अच्छे से पच जाए. रनिंग से पहले हल्का, पौष्टिक और ऊर्जा देने वाला खाना लेना सबसे अच्छा होता है. खाली पेट दौड़ना कुछ के लिए ठीक हो सकता है, लेकिन सभी के लिए सही नहीं. पानी की सही मात्रा लेना और भारी खाना टालना भी जरूरी है. सही खान-पान से आपकी दौड़ में एनर्जी बनी रहेगी, शरीर स्वस्थ रहेगा और आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स…और पढ़ें

अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

रनिंग से पहले क्या खाना चाहिए? क्या खाली पेट दौड़ लगाना ठीक, एक्सपर्ट से जानें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *