हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो जल्दबाजी में भोजन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, जिसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं. अब सवाल है कि आखिर जल्दबाजी में क्यों नहीं करना चाहिए भोजन? जल्दबाजी में भोजन करने के नुकसान क्या हैं? इस बारे में News18 को बता रही हैं कैलाश दीपक हॉस्पिटल दिल्ली की सीनियर डाइटिशियन ऋचा शर्मा-
पाचन तंत्र में गड़बड़ी: एक्सपर्ट के मुताबिक, जल्दबाजी में खाना खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है. ऐसे भोजन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ सकता है, जिससे अपच, सूजन और असुविधा हो सकती है. दरअसल, तेजी से खाने की वजह से खाने के साथ ज्यादा हवा निगलने की संभावना बढ़ जाती है, जिसके कारण सूजन हो जाती है. इसलिए इस समस्या से बचने के लिए अच्छे से चबाना और धीमी गति से खाना चाहिए.
वजन बढ़ेगा: अगर आप अपने वजन को मेंटेन करना चाहते हैं, तो आज ही जल्दी-जल्दी खाने की आदत को छोड़ दें. दरअसल, जल्दी-जल्दी खाने की वजह से अक्सर जरूरत से ज्यादा खाने में आ जाता है, जिससे न सिर्फ पाचन संबंधी समस्या हो सकती है, बल्कि संभावित रूप से वजन बढ़ सकता है.
धीरे-धीरे भोजन करने के फायदे
- खाने को अच्छी तरह चबाने से लार में मौजूद एंजाइम्स खाने के साथ मिलकर उसे पचाने में मदद करते हैं. इससे पाचन आसान हो जाता है.
- जब आप धीरे-धीरे खाते हैं, तो दिमाग को यह सिग्नल मिलने में समय मिलता है कि आपका पेट भर चुका है. इससे मोटापे का खतरा कम होगा.
- अच्छी तरह चबाने से खाने के पोषक तत्वों को शरीर आसानी से अब्जॉर्ब कर लेता है. बिना चबाए निगले गए बडे टुकडे़ आंतों में पूरी तरह नहीं तोडे़ जाते.
- खाने को चबाने से दांतों और मसूड़ों की एक्सरसाइज होती है, जिससे उनकी मजबूती बनी रहती है. बैक्टीरिया को कम करके दांतों की सड़न और दुर्गंध से बचाव.
- धीरे-धीरे खाने से आप माइंडफुल ईटिंग की प्रैक्टिस करते हैं, जो स्ट्रेस और एंग्जाइटी को कम करने में मददगार है.
- तेजी से खाने वालों के मुकाबले धीरे खाने से ग्लूकोज धीरे-धीरे ब्लड में मिलता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है.