Last Updated:
Cholesterol Control Tips: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट वाले फूड्स से बचें. फास्ट फूड, तला हुआ खाना, फैटी मीट और बटर का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. इसे कंट्रोल करने के लिए खानपान सुधारें.
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फल और सब्जियां खूब खाएं.नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट वाले फूड्स से परहेज करें. जंक फूड, फास्ट फूड, फ्राइड फूड्स, फैटी मीट, बटर और फुल क्रीम दूध भी इन फैट्स से भरे होते हैं. इनके बजाय आप अपनी डाइट में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट जैसे ऑलिव ऑयल, मछली, नट्स और बीज शामिल करें. ये गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं और दिल को मजबूत बनाते हैं. फाइबर वाले फूड्स बी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. सब्जियां, फल, साबुत अनाज जैसे ओट्स, जई और ब्राउन राइस में घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो खून में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है.
डाइटिशियन ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए डाइट में नमक और चीनी की मात्रा कम करें. ज्यादा नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जो दिल के लिए खतरा होता है. चीनी और मीठे पदार्थ भी मोटापा और खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं. इसलिए घी, मक्खन, शक्कर और जंक फूड की जगह ताजा और घर का बना खाना खाएं. इसके साथ ही भरपूर पानी पीना भी जरूरी है, ताकि शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल सकें और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो.
सही खान-पान के साथ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज भी जरूरी है. रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें या हल्का व्यायाम करें. इससे न सिर्फ वजन कंट्रोल रहता है, बल्कि गुड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है. तनाव कम करने के लिए ध्यान और योग भी दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं. इस तरह सही भोजन और स्वस्थ जीवनशैली से आप अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते हैं और दिल की बीमारियों से बच सकते हैं.
अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स…और पढ़ें
अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स… और पढ़ें