बालाघाट के कटंगी में आज सीएम मोहन यादव का दौरा: 6.69 लाख किसानों को 377 करोड़ का बोनस; 4546 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र – Balaghat (Madhya Pradesh) News

आज सीएम मोहन यादव का बालाघाट दौरा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के कटंगी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले प्रदेश के 6 लाख 69 हजार 272 किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से 377 करोड़ 12 लाख रुपए की बोनस राशि भेजेंग

.

कार्यक्रम में प्राइवेट कंपनियों में चयनित 3734 युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 812 युवाओं को पुलिस के विशेष सहयोगी दस्ते में भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री 244.52 करोड़ रुपए की लागत के 78 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

सीएम 25 हजार किसान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

जबलपुर संभाग के बालाघाट सहित अन्य जिलों के 25 हजार किसान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 36×72 का मंच बनाया गया है। किसानों के बैठने के लिए 100×400 और 100×200 के 5 डोम तैयार किए गए हैं।

कृषि उन्नति योजना के तहत होने वाले इस कार्यक्रम में कृषि विभाग की प्रदर्शनी लगेगी। जिले के एक जिला-एक उत्पाद और प्रदेश में कृषि क्षेत्र की पहली जीआई टैग प्राप्त ‘बालाघाट चिन्नौर’ चावल की प्रदर्शनी होगी। श्री अन्न के मूल्य संवर्धित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान कटंगी में यातायात डायवर्ट किया गया है। सिनेमा चौक से कृषि मंडी सिवनी बायपास मार्ग पर वाहनों का आवागमन और भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सिवनी से बालाघाट और कटंगी जाने वाले वाहन लोहमारा-कोडमी-बनेराटोला-बनेरा-सिंगोड़ी-मुंडीवाडा होते हुए जा सकेंगे।

कार्यक्रम को लेकर तैयारी की गई है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *