Last Updated:
Typhoon Ragasa: क्लाइमेट चेंज का प्रभाव स्पष्ट तौर पर दिखने लगा है. पिछले कुछ सालों में प्राकृतिक आपदाओं की संख्या और उसकी प्रचंडता में काफी वृद्धि देखी गई है. भारत जैसा देश भी इससे अछूता नहीं है.
दुनिया का सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय तूफान ‘सुपर टायफून रगासा’ बुधवार को हांगकांग से टकराया, जिससे तेज़ हवाएं और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तूफान के असर से ताइवान में भारी तबाही मची है और वहां अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है. ताइवान के हुआलिएन काउंटी में एक झील का बांध टूटने से पानी का विशाल प्रवाह एक कस्बे में घुस गया. सोमवार से ही रगासा के बाहरी छोर ने द्वीप को प्रभावित करना शुरू कर दिया था, जिससे लगातार भारी बारिश हो रही है.
हांगकांग में हाइएस्ट वॉर्निंग
टाइफून रगासा की वजह से ताइवान में सामन्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. (फोटो: एपी)
चीन में बड़े पैमाने पर बचाव कार्य
रगासा अगले कुछ घंटों में चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में दस्तक देगा, जहां 12.5 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं. न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, यहां से अभी तक 10 लाख से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. ग्वांगझू, शेनझेन और डोंगगुआन जैसे प्रमुख शहरों में स्कूल, परिवहन और हवाई सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं. हाई-स्पीड रेल सेवा भी सस्पेंड है. चीन की समुद्री प्राधिकरण ने पहली बार इस वर्ष रेड वेव अलर्ट जारी किया है, जिसमें 2.8 मीटर तक ऊंची लहरों की चेतावनी दी गई है. आपात प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव कार्यों के लिए हजारों टेंट, फोल्डिंग बेड और आपातकालीन उपकरण भेजे हैं.
मकाऊ में भी असर
पड़ोसी मकाऊ में भी चेतावनी का उच्चतम स्तर जारी किया गया. यहां के कैसिनो मंगलवार रात से ही बंद कर दिए गए हैं. कई पर्यटकों को उनके होटलों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है. तूफान के चलते हांगकांग में लोगों ने जमकर पैनिक बायिंग की. सुपरमार्केट्स में लंबी कतारें लगीं और कई शेल्फ खाली हो गए. लोग खिड़कियों पर टेप लगाकर कांच टूटने से होने वाले नुकसान को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. विशेषज्ञों का अनुमान है कि रगासा सुपर टायफून की तीव्रता बनाए रखेगा और ग्वांगडोंग में दोपहर तक लैंडफॉल करेगा. इसके असर से आने वाले 48 घंटे ताइवान, हांगकांग और दक्षिणी चीन के लिए बेहद खतरनाक बताए जा रहे हैं.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें
.