Last Updated:
लॉरेन, ब्रायंट और मेट ने 9 से 5 की नौकरी छोड़कर करोड़ों की कंपनियां खड़ी कीं. लॉरेन ने कैंसर सर्वाइवर बनकर Sweet Loren’s शुरू की, ब्रायंट ने Dunlap Hollow रेंटल बिजनेस और मेट ने फिटनेस ऐप बेचा.
हाइलाइट्स
- लॉरेन ने कैंसर सर्वाइवर बनकर Sweet Loren’s शुरू की.
- ब्रायंट ने जंगल की जमीन पर Dunlap Hollow रेंटल बिजनेस शुरू किया.
- मेट ने फिटनेस ऐप बेचा और अब Too Good To Go की सीईओ हैं.
इनकी शुरुआत में कोई शानदार आइडिया नहीं था, बस एक सवाल था – क्या मैं जिंदगी भर यही करना चाहता हूं? जवाब ‘ना’ में मिला और वहीं से इनका सफर शुरू हुआ. आज ये अपनी-अपनी इंडस्ट्री के बड़े नाम बन चुके हैं.
कैंसर सर्वाइवर से कुकी डो क्वीन बनीं लॉरेन
(लॉरेन कैसल) कॉलेज से निकलकर पब्लिक रिलेशन और रेस्टोरेंट की जॉब कर रही थीं, लेकिन उन्हें काम में कोई खुशी नहीं मिल रही थी. इसी दौरान उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ. इलाज के बाद उन्होंने ठान लिया कि वो अब किसी और के लिए नहीं काम करेंगी. तभी उन्होंने हेल्दी कुकी डो ब्रांड Sweet Loren’s शुरू किया. आज उनकी कंपनी (टारगेट), (होल फूड्स) और (कॉस्टको) जैसे बड़े स्टोर्स में बिकती है और इसकी वैल्यू 120 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1000 करोड़ रुपए के करीब है.
जंगल की जमीन ने इंजीनियर को बना दिया रेंटल बिजनेस वाला
बिना आइडिया के निकली थीं
(मेट लिके) कंसल्टिंग फर्म (मैकिंजी) में जॉब कर रही थीं लेकिन अंदर से खालीपन महसूस हो रहा था. उन्होंने बिना किसी तैयार प्लान के नौकरी छोड़ दी और दोस्तों के साथ मिलकर 10 आइडिया पर काम शुरू किया. उनमें से एक फिटनेस ऐप था जिसे बाद में 85 मिलियन डॉलर में बेचा गया. अब वो Too Good To Go की सीईओ हैं, जो खाने की बर्बादी रोकने वाला एक ग्लोबल ऐप है. मेट कहती हैं, “कई लोग बस अपने कॉर्पोरेट डेस्क पर बैठे-बैठे सोचते रहते हैं कि एक दिन कोई आइडिया आएगा. लेकिन कभी-कभी बस कूदना पड़ता है.”
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे… और पढ़ें
.